- Hindi News
- रेलवे लाइन की ज्वाइंट प्लेट चोरी मामले में दो गिरफ्तार
रेलवे लाइन की ज्वाइंट प्लेट चोरी मामले में दो गिरफ्तार
हनुमानगढ़ - रेलवे पुलिस ने रेलवे ट्रैक से लाइन की ज्वाइंट प्लेट चोरी करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ थाना के जीआई जगदीश प्रसाद ने बताया कि कीकरवाली निवासी नसीब अली ने शुक्रवार को संगरिया और मानकसर के बीच चार रेलवे लाइन ज्वांइट प्लेट खोल ली और इन्हें संगरिया की गौशाला रोड पर कबाड़ की दुकान चलाने वाले प्रेम को बेच दी। इसकी सूचना रेलवे पुलिस को मिल गई। शनिवार को नसीब अली घटनास्थल से कुल किलोमीटर की दूरी पर और प्लेटें खोल रहा था कि उसे पकड़ लिया गया। नसीब अली ने पूछताछ के दौरान चोरी की प्लेटें प्रेम कबाड़ी को बेचने की बात स्वीकार की। इसके बाद प्रेम कबाड़ी को भी गिरफ्तार किया गया। जगदीश प्रसाद ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आरपीयूपी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इन्हें बीकानेर में रेलवे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन प्लेटों को हटाने से दुर्घटना की आशंका नहीं होती क्योंकि इन दिनों रेलवे लाइन को वैल्ड किया जाता है।
रेलवे लाइन की ज्वाइंट प्लेट चोरी मामले में दो गिरफ्तार