गोदाम से भारी मात्रा में दवाइयां बरामद
फ ोटो-7,8-गोदाम में तलाशी लेते औषधि नियंत्रक हनुमानगढ़ एवं टीम सदस्य।
भास्कर न्यूज संगरिया. औषधि नियंत्रक हनुमानगढ़ की टीम ने सोमवार सुबह एक गोदाम में छापा मारकर भारी मात्रा में दवाइयां बरामद की हैं। सुबह से शुरू यह कार्रवाई देर रात तक जारी रही। टीम में शामिल ड्रग कंट्रोलर सुखदीप कौर व श्वेता छाबड़ा ने बताया कि विभाग को कई दिनों से मिल रही शिकायत के आधार पर कार्रवाही की गई है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका के सामने स्थित हरप्रीत सिंह के गोदाम में अचानक छापा मार कार्रवाई की गई। इस दौरान गोदाम में तलाशी लेने पर विभिन्न कंपनियों की दवाइयों का भंडारण मिला। उन्होंने बताया कि गोदाम संचालक के पास गोदाम में दवाइयों के भंडारण के लिए कोई भी लाइसेंस नहीं है। दवाइयों और उनकी कंपनियों के बारे में डिटेल मालूम की जा रही है। उधर, इस कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया । कई मेडिकल स्टोर संचालक कार्रवाई से बचने के लिए इधर-उधर हो गए। इस कार्रवाई के दौरान औषधि नियंत्रक टीम के साथ स्थानीय पुलिस के एएसआई राजेंद्र लेघा भी मौजूद थे।
संगरिया. गोदाम में तलाशी लेते
औषधि नियंत्रक ।
भास्कर न्यूज - संगरिया
औषधि नियंत्रक हनुमानगढ़ की टीम ने सोमवार सुबह एक गोदाम में छापा मारकर भारी मात्रा में दवाइयां बरामद की हैं। सुबह से शुरू यह कार्रवाई देर रात तक जारी रही। टीम में शामिल ड्रग कंट्रोलर सुखदीप कौर व श्वेता छाबड़ा ने बताया कि विभाग को कई दिनों से मिल रही शिकायत के आधार पर कार्रवाही की गई है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका के सामने स्थित हरप्रीत सिंह के गोदाम में अचानक छापा मार कार्रवाई की गई। इस दौरान गोदाम में तलाशी लेने पर विभिन्न कंपनियों की दवाइयों का भंडारण मिला। उन्होंने बताया कि गोदाम संचालक के पास गोदाम में दवाइयों के भंडारण के लिए कोई भी लाइसेंस नहीं है। दवाइयों और उनकी कंपनियों के बारे में डिटेल मालूम की जा रही है। देर रात 10 बजे गोदाम को सील कर दिया गया था। उधर, इस कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया । कई मेडिकल स्टोर संचालक कार्रवाई से बचने के लिए इधर-उधर हो गए। इस कार्रवाई के दौरान औषधि नियंत्रक टीम के साथ स्थानीय पुलिस के एएसआई राजेंद्र लेघा भी मौजूद थे।