पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संगरिया में पांच सदस्यीय कमेटी रखेगी आवारा पशुओं पर निगरानी

संगरिया में पांच सदस्यीय कमेटी रखेगी आवारा पशुओं पर निगरानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फ ोटो-5,6,7-बैठक में भाग लेते हुए काश्तकार,व्यापारी व अधिकारी।



संगरिया. तहसील में आवारा पशुओं की समस्या के समाधान को लेकर एक बैठक एसडीएम हर्षवर्धन राठौड़ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई । एसडीएम राठौड़ ने सभी से कहा कि शहर तथा गांवों में आवारा पशुओं की विकट समस्या है, जिसे जनता के सहयोग के बिना हल नहीं किया जा सकता। बैठक में सभी काश्तकारों, व्यापारियों व नागरिकों ने सुझाव दिए। तहसीलदार विक्रमसिंह राठौड़ ने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति आवारा पशुओं की लोडि़ंग करता पाया गया तो उसका वाहन जब्त कर लिया जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अधिवक्ता छोटूराम बिश्नोई ने कहा कि खेतों में आवारा पशु तबाही मचाते हैं। मिल्खा सिंह चहल, व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीश जिंदगर, शिव गो सेवा सदन के अनिल सोनी, भगवान श्रीकृष्ण गोशाला के अध्यक्ष लक्ष्मणदास गर्ग, एडवोकेट संजय धारणियां ने भी सुझाव दिए। बैठक में नायब तहसीलदार ढाबा गजराज सिंह, डीएसपी धर्मराम, थानाप्रभारी राहुल यादव, एडवोकेट नवीन सेठी आदि मौजूद रहे। इसके बाद पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया, जिनकी देखरेख में आवारा पशुओं को नगर पालिका पकड़कर गोशला में भेजेगी। कमेटी में कस्बे में वार्ड 25 के महावीर प्रसाद व प्रवीण बिश्नोई, वार्ड दस के मिट्ठू सिंह व जगदीश तथा वार्ड 11 के किशोर कुमार को शामिल किया है।





भास्कर न्यूज - संगरिया.

तहसील में आवारा पशुओं की समस्या के समाधान को लेकर एक बैठक एसडीएम हर्षवर्धन राठौड़ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई । एसडीएम राठौड़ ने सभी से कहा कि शहर तथा गांवों में आवारा पशुओं की विकट समस्या है, जिसे जनता के सहयोग के बिना हल नहीं किया जा सकता।

बैठक में सभी काश्तकारों, व्यापारियों व नागरिकों ने सुझाव दिए। तहसीलदार विक्रमसिंह राठौड़ ने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति आवारा पशुओं की लोडि़ंग करता पाया गया तो उसका वाहन जब्त कर लिया जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अधिवक्ता छोटूराम बिश्नोई ने कहा कि खेतों में आवारा पशु तबाही मचाते हैं। मिल्खा सिंह चहल, व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीश जिंदगर, शिव गो सेवा सदन के अनिल सोनी, भगवान श्रीकृष्ण गोशाला के अध्यक्ष लक्ष्मणदास गर्ग, एडवोकेट संजय धारणियां ने भी सुझाव दिए।

बैठक में नायब तहसीलदार ढाबा गजराज सिंह, डीएसपी धर्मराम, थानाप्रभारी राहुल यादव, एडवोकेट नवीन सेठी आदि मौजूद रहे। इसके बाद पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया, जिनकी देखरेख में आवारा पशुओं को नगर पालिका पकड़कर गोशला में भेजेगी। कमेटी में कस्बे में वार्ड 25 के महावीर प्रसाद व प्रवीण बिश्नोई, वार्ड दस के मिट्ठू सिंह व जगदीश तथा वार्ड 11 के किशोर कुमार को शामिल किया है।