पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्राली पलटने से रास्ता जाम, आमजन परेशान

ट्राली पलटने से रास्ता जाम, आमजन परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

संगरिया। ओवरब्रिज के निर्माण कार्य के कारण बुधवार सुबह सवा ग्यारह बजे ग्रामोत्थान विद्यापीठ उच्च माध्यमिक स्कूल के पास यूरिया के कट्टों से भरी ट्राली पलट गई। इससे कस्बे से बाहर निकलने व जाने का मात्र एक रास्ता बाधित हो गया।

इससे जंभेश्वर मंदिर के पास डबवाली-संगरिया मार्ग व रेलवे फ ाटक -50 सी पर वाहनों की कतार लग गई । वाहनों चालकों व आमजन को परेशानी हुई । थाना प्रभारी राहुल यादव जाब्ते सहित मौके पर पहुंचे।

नगरपालिका से क्रेन मंगवाई गई तथा ट्राली को सही करवाकर मार्ग दुरुस्त कराया गया। करीब सवा घंटे के बाद आमजन ने राहत की सांस ली। वहीं दोनों ओर से रास्ता बंद होने पर बस यात्रियों, स्कूली बच्चों को काफी परेशानी हुई। उनको रेलवे स्टेशन के ऊपर से गुजरना पड़ा।