आरओबी पर स्टील गार्डर रखने का काम पूरा
भास्कर न्यूज - संगरिया
कस्बे की रेलवे क्रासिंग 51-सी पर ओवरब्रिज के निर्माण का अंतिम चरण गुरुवार को पूरा हो गया। रिडकोर के कर्मचारियों ने गुरुवार को 37 मीटर के बाकी बचे भाग को जोडऩे के लिए 150 टन की पांच स्टील गार्डरों को जोडऩे का काम किया। ओमवीर सिंह ने बताया कि इस काम के लिए रेलवे ने दो दिन के लिए दो ब्लॉक दिए थे। पहले ब्लॉक में बुधवार को एक स्टील गार्डर को रखने का कार्य पूरा किया गया था। गुरुवार को 200 टन क्षमता की दो क्रेनों, 10 विशेष इंजीनियर, 40 रिडकोर कर्मियों तथा रेलवेकर्मियों की सहायता से दूसरे ब्लॉक में दो स्टील गार्डर रखने का कार्य पूरा किया गया। रेलगाडिय़ों के आवागमन से कार्य प्रभावित हुआ। दूसरे ब्लॉक के द्वितीय चरण में दोपहर को शेष रहे दो स्टील गार्डरों को फिक्स करने का काम पूरा कर दिया गया। उन्होंने बताया कि कुछ और तकनीकी काम पूरा होने के बाद ओवरब्रिज पर डामरीकरण का कार्य कर मार्च के पहले सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान तहसीलदार विक्रम सिंह राठौड़, डीएसपी धर्माराम, थाना प्रभारी राहुल यादव, रिडकोर प्रोजेक्ट मैनेजर पंकज मोडगिल, रेलवे डिप्टी चीफ इंजीनियर एसआर सांगवा, एक्सईएन जीएल पंडार, एक्सईएन बलजीत सिंह, सीनियर सेक्शन इंजीनियर केवी यादव, जेईएन रेलवे हनुमानगढ़ वीरेंद्र प्रसाद व पुलिस जाप्ता मौके पर तैनात रहा। ओवरब्रिज निर्माण कार्य के दौरान अनूपगढ़-बठिंडा पौने घंटा व बठिंडा-लालगढ़ ((दोनों पैसेंजर)) पौने घंटा प्रभावित रही। इससे यात्रियों को परेशानी हुई।
संगरिया. पांच स्टील गार्डर रखकर कार्य को पूरा करती क्रेन व रिडकोर।