पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टोडाभीम एसडीओ पर अभद्रता का आरोप

टोडाभीम एसडीओ पर अभद्रता का आरोप

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्वकर्मियों ने तहसील कार्यालय में जताया आक्रोश, कलेक्टर के नाम नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
टोडाभीम - उपजिला कलेक्टर ने पटवारियों व भू अभिलेख निरीक्षकों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग व अपमान जनक व्यवहार किए जाने के विरोध में सभी राजस्वकर्मियों ने विरोध जताते हुए इस संबंध में कलेक्टर के नाम नायब तहसीलदार मगनलाल जैन को ज्ञापन सौंपा है। राजस्थान पटवार संघ उपशखा अध्यक्ष कुंजीलाल मीणा की अध्यक्षता में तहसील कार्यालय में प्रांगण में आयोजित पटवारी व भू अभिलेख निरीक्षकों की बैठक में उपजिला कलेक्टर द्वारा राजस्वकर्मियों के साथ अभद्रभाषा का प्रयोग करने तथा उनके साथ अपमान जनक व्यवहार किए जाने के विरोध में असंतोष व्यक्त किया गया। बैठक में उपस्थित सभी कर्मचारियों ने इस संबंध में कलेक्टर को अवगत कराने का निर्णय लिया। बैठक संपन्न होने के बाद सभी पटवारी व भू अभिलेख निरीक्षक नायब तहसीलदार के
पास पहुंचे और उन्हे कलेक्टर नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से राजस्वकर्मियों ने अवगत कराया कि उपजिला कलेक्टर द्वारा कर्मचारियों को दूरभाष पर ही किसी कार्य हेतू बुला लिया जाता है परंतु कई घंटो इंतजार करवाकर भी कोई वार्ता एवं दिशा निर्देश नही दिए जाते, आफिस में जब भी किसी कार्यवश बुलाया जाता है तब अभद्रभाषा का उपयोग कर उन्हे अपमानित किया जाता है। राजस्वकर्मियों ने उपजिला कलेक्टर की कार्यप्रणाली पर असंतोष व्यक्त करते हुए कलेक्टर से उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
वेतन बिलों पर नही होते समय हस्ताक्षर : राजस्व कर्मियों ने अपने ज्ञापन में यह भी अवगत कराया कि तहसीलदार को रिक्त पद होने के कारण राजस्व कर्मचारियों के वेतन बिलों एसडीओं द्वारा समय पर हस्ताक्षर नही किए जाते।