- Hindi News
- शांति व अमन चैन होने पर ही जिले का विकास संभव
शांति व अमन-चैन होने पर ही जिले का विकास संभव
करौली - जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक कलेक्टर डॉ.बी.एल. जाटावत की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
कलेक्टर ने कहा कि जिले में अमनचैन व शांति का वातावरण होने पर ही विकास को गति मिल सकती है। उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र में भ्रमण के समय आमजन से सीधे संवाद कर स्थानीय समस्याओं को चिंहित कर उनका निस्तारण करें। उन्होंने सभी उपखण्ड अधिकारी, उप पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए कि वह समन्वय के साथ कार्य करते हुए कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले प्रकरणों को चिह्नित कर जन सहयोग से निराकरण करें जिससे वह बड़ा रूप न ले सकें।
हिंडौन सिटी - स्थानीय कोतवाली में बुधवार को सीएलजी की बैठक आयोजित हुई। इसमें कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में एसडीएम कमरुद्दीन, तहसीलदार ज्ञानचंद जैमन और थाना प्रभारी अनूप सिंह मौजूद थे।