पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निरीक्षण में मिले कई संस्थान बंद, कर्मचारी थे नदारद

निरीक्षण में मिले कई संस्थान बंद, कर्मचारी थे नदारद

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करौली - कलेक्टर डॉ. बीएल जाटावत के निर्देशों की अनुपालना में कार्यक्रम अधिकारी महिला अधिकारिता विभाग ने संस्थानों
का निरीक्षण किया जिसमें संस्थान बंद पाए गए व कार्मिक अनुपस्थित पाए गए।
कार्यक्रम अधिकारी महिला अधिकारिता विभाग रिषीराज सिंहल ने बताया कि मंगलवार को निरीक्षण किया जिसमें आंगनबाड़ी केन्द्र गुडला, राप्रावि गंगानगर, राप्रावि गोपालपुरा, गुर्जरों की ढाणी, राप्रावि खढया का पुरा, राप्रावि सहजा पटेल की ढाणी, रामावि मेंढे का पुरा बंद पाए गए। उन्होंने बताया कि राउप्रावि होदाहेली स्कूल में अध्यापक राजकुमार सोनी एवं अध्यापिका विमलेश्वरी सिंह अनुपस्थित पाई गई। इसी प्रकार राउमावि कैमरी में व्याख्याता माधोलाल, रामचरण और विनोद कुमार अनुपस्थित जाए गए वहीं विद्यालय में सभी विद्यार्थी अनुपस्थित पाए गए। इस मौके पर सभी संस्थाओं में साफ सफाई की व्यवस्था असंतोषजनक पाई गई। राप्रावि सहजा पटेल की ढाणी के नियमित नहीं खुलने की ग्रामीणों ने शिकायत की।
वहीं जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी हरिओम गुर्जर ने बुधवार को हिण्डौन उपखण्ड के मण्डावरा, झारेड़ा ग्राम पंचायतों के विद्यालयों, उपस्वास्थ्य केन्द्रों व आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। गुर्जर ने बताया कि ग्राम पंचायत मण्डावरा के उपस्वास्थ्य केन्द्र निरीक्षण के समय बंद पाया गया, राप्रावि मण्डावरा में अध्यापिका अनीता गुप्ता व यमुना शर्मा अनुपस्थित पाई गई।
राउमावि मण्डावरा में एक भी विद्यार्थी उपस्थित नहीं मिला। निरीक्षण में आंगनबाड़ी केन्द्र हरिनगर, बिलई का पुरा, हरिजन बस्ती झारेड़ा बंद पाए गए।