पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सहकारी उपभोक्ता भंडार की शाखा हिंडौन में खुलेगी

सहकारी उपभोक्ता भंडार की शाखा हिंडौन में खुलेगी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करौली - जिला परिषद स्थित जन सुविधा केंद्र भवन में बुधवार को करौली जिला सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार लि. संचालक मंडल की बैठक चेयरमैन भूपेंद्र सिंह सोलंकी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें कार्य योजना बनाकर भंडार के व्यवसाय वृद्धि के कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए।
बैठक में संचालक मंडल ने शीघ्र भंडार की शाखा ((शॉप)) हिंडौन सिटी में खोलने का निर्णय लिया। साथ ही सदस्यों को निर्धारित खरीद पर छूट देने, सार्वजनिक वितरण प्रणाली ((पीडीएस)) का कार्य भी भंडार से संचालित करना तय किया। इसके अलावा भंडार की आमसभा 15 फरवरी से पहले आयोजित करने तथा सदन में भंडार की खरीद एवं निस्तारण कमेटी का गठन किया।
प्रतियोगिता का समापन
करौली. राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड संघ जिला मुख्यालय करौली के तत्वावधान में गदका की चौकी के समीप सिद्धार्थ सिटी मैदान में आयोजित तिीय सात दिवसीय जिला स्तरीय स्काउट गाइड प्रतियोगिता रैली का बुधवार को समापन कर दिया। सीओ स्काउट रामकृष्ण शर्मा ने बताया कि प्रदेश में गत दो दिन से हो रही रिमझिम बरसात व शीतलहर को देखते हुए स्काउट गाइड के स्टेट चीफ कमिश्नर निरंजन आर्य के निर्देश पर गुरुवार को समापन होने वाली प्रतियोगिता रैली को बुधवार सुबह ही समापन कर दिया गया।
साधारण सभा की बैठक स्थगित
करौली - जिला परिषद स्थित जनसुविधा केंद्र भवन में 27 जनवरी को होने वाली जिप साधारण सभा की बैठक स्थगित कर दी गई है। पंचायत प्रसार अधिकारी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि राज्य विधानसभा सत्र के मद्देनजर सीईओ जे एन मथुरिया ने साधारण सभा की बैठक स्थगित कर दी है। बैठक की आगामी तिथि अभी निर्धारित नहीं की है।
वाद विवाद प्रतियोगिता आज
करौली - अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हुकम चन्द मीना ने सभी संस्था प्रधानों को निर्देश दिये हैं 23 जनवरी को वाद विवाद व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन करना सुनिश्चित करेंगे।




 न्यूज इन बॉक्स