पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आप कार्यकर्ताओं का जनसंपर्क अभियान शुरू

आप कार्यकर्ताओं का जनसंपर्क अभियान शुरू

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करौली - कांग्रेस नीत केंद्र सरकार की रीति-नीतियों के विरुद्ध दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का धरना समाप्त होने पर स्थानीय आप कार्यकर्ताओं ने शहर में जागरूकता के लिए जनसंपर्क किया। जितेंद्र भूषण ने बताया कि बुधवार को स्थानीय कार्यकर्ताओं का केजरीवाल के समर्थन में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देना निर्धारित था मगर धरना समाप्ति की घोषणा हो जाने से जनसंपर्क अभियान की शुरुआत यहां की गई। संपर्क अभियान में अंकुर शर्मा, दीपेंद्र प्रजापत, अशोक बैरवा, विष्णु गुर्जर, जसवीर सिंह, विकास गुप्ता, रामनारायण लोहर्रा, परशुराम जाट, अजय माली, हंसराम जाट डफलपुर, लोकेश बैरवा, मोहम्मद राशिद खान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लाइन में आए फाल्ट से 5 गांव अंधेरे में
श्रीमहावीरजी - दानालपुर फीडर की बिजली लाइन में आए फॉल्ट से 3 दिनों से 5 गांवों के लोगों को अंधेरे में जीवन व्यतीत करना पड़ रहा है। बिजली
समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों ने बिजली निगम के सहायक अभियंता को ज्ञापन दिया। ग्रामीण समय सिंह, बच्चूसिंह आदि ने बताया कि दानालपुर
फीडर से गांव बनवारी, गांवडी मीणा, हिंगोट, नंगला मीणा व इरनियां आदि गांवों को बिजली सप्लाई होती है। इन 5 गांवों में बिजली लाइन में आए फॉल्ट से तीन दिनों से अंधेरा बना हुआ है। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली गुल होने से इन गांवों में पेयजल संकट भी बना हुआ है। बिजली समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों ने बिजली निगम श्रीमहावीरजी के सहायक अभियंता बी डी मीणा को ज्ञापन दिया और बिजली लाइन के फॉल्ट को ठीक करवाए जाने की मांग की।



 न्यूज इन बॉक्स