पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पानी भरने से पैदल चलना भी कठिन

पानी भरने से पैदल चलना भी कठिन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करौली - न्यायालय परिसर के मुख्य रास्ते में पानी भराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग को लेकर जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष एडवोकेट धीरेंद्र सिंह बैंसला के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को कलेक्टर डॉ. बी. एल. जाटावत को ज्ञापन दिया।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बैंसला ने बताया कि बरसात होने पर न्यायालय परिसर के मुख्य रास्ते में करीब डेढ़ से दो फुट तक पानी भराव हो जाता है। इससे न्यायालय परिसर का आवागमन बाधित हो जाने से वकील व आमजन को काफी दिक्कत होती है। इस रास्ते की नालियों की सफाई नहीं होने से बारिश का पानी जमा ही रहता है और जल निकासी नहीं हो पाती है। न्यायालय परिसर आने-जाने में भारी परेशानी के कारण न्यायिक कार्य भी प्रभावित होता है। अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से पीडब्ल्यूडी विभाग से मुख्य रास्ते में सड़क निर्माण तथा नगर परिषद से अवरुद्ध नालियों की सफाई कराने की मांग की। इस मौके पर कैलाश सिंह, अचलेश मीना, दयाल सिंह गुर्जर, लीलाधर चतुर्वेदी, ब्रह्म सिंह, मुकेश कुमार, दिनेश व खालिद अली एडवोकेट आदि मौजूद थे।
हिंडौन सिटी - शहर के कई वार्डों के रास्तों में बारिश का पानी जमा हो जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, दूसरी ओर टेलीफोन एक्सचेंज के पास की सड़क जर्जर होने से वार्डवासी परेशान हैं।
टेलीफोन एक्सचेंज के पास वार्ड 20 के निवासी विजय शर्मा, गणेश नारायण, राजेश गुर्जर,महेश प्रेमी आदि ने बताया कि नई मंडी से मोहननगर के रास्ते से सड़क निर्माण के लिए जेसीबी से मिटट्ी की खुदाई की गई है। इस मिट्टी को ठेकेदार ने टेलीफोन एक्सचेंज के रास्ते में डलवा दिया। दो दिन पहले आई बारिश के कारण जमा मिट्टी से रास्ते में कीचड़ हो गया है और सड़क जर्जर होने के कारण बारिश का पानी गड्ढों में भर गया है।
इससे वार्ड के लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस मार्ग पर कई सीनियर स्कूल हैं और प्रतिदिन छात्र-छात्राओं के अलावा वार्डवासियों का आवागमन बना रहता है। बारिश के पानी की निकासी नहीं होने के कारण आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। वार्ड के लोगों ने बताया कि कीचड़ की समस्या के समाधान की मांग एसडीएम से लेकर नगर परिषद के अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया है। वार्ड के लोगों ने कलेक्टर को पत्र भेजकर कीचड़ की समस्या का समाधान करवाने की मांग की है।