पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गूलरघटा में गाय चराने गई बालिका से ज्यादती

गूलरघटा में गाय चराने गई बालिका से ज्यादती

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करौली - गूलरघटा के हार में गुरुवार को एक 12 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ गूलरघटा के एक युवक ने ज्यादती कर दी। इस संबंध में बालिका के परिजनों ने महिला थाने में दर्ज कराया है। पुलिस ने बालिका का सामान्य चिकित्सालय में मेडिकल बोर्ड से मेडिकल मुआयना कराया। पीडि़त बालिका के परिजनों ने महिला थाने में मामला दर्ज कर बताया कि उनकी 12 वर्षीय पुत्री गुरुवार सुबह गाय चराने के लिए गूलरघटा के हार में गई थी। तभी बालिका को अकेला देख गूलरघटा निवासी बबलू पुत्र लखन माली ने उसके साथ ज्यादती कर दी। बालिका जैसे तैसे घर पहुंची और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर सामान्य चिकित्सालय में बालिका का मेडिकल बोर्ड से मेडिकल मुआयना कराया गया है। वही बालिका को सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।