पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 00स्वागत से पहले क्यों विदा किया ..... ((फोटो))

00स्वागत से पहले क्यों विदा किया ..... ((फोटो))

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करौली - राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें काव्य पाठ, एकल गायन व एकल नृत्य आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य बाबूसहाय मीणा ने कहा कि नैसर्गिक प्रतिभा विकास के लिए छात्र- छात्राओं को इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। प्राचार्य व छात्रसंघ कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने मां शारदे के चित्रपट्ट के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
प्रतियोगी शाहीन परवीन ने भ्रष्टाचार देश की है बीमारी... पर काव्य पाठ के द्वारा देश में चहुं ओर व्याप्त भ्रष्टाचार पर अपनी बात कही। इसी कड़ी में नेहा नर्वदा लोधा ने कन्या भू्रण हत्या पर कहा कि ऐसा क्या अपराध किया स्वागत से पहले विदा किया.., नेहा शुक्ला ने दहेज का दंश, साक्षी शर्मा ने देश में नारी की स्थिति पर मां बहुत दर्द देकर व बहुत दर्द लेकर जा रही हैं..., मीनू गुप्ता ने मूलमंत्र, बबीता गौड़ ने हास्य कविता आज क्या बनाऊं, प्रियंका कुसोडिया ने कौन कहता है कि सिर्फ परिंदा उड़ा करते हैं। इसी प्रकार नेमीचंद माली, सरोज कुमार मीणा, मेघा शर्मा, राजेन्द्र सिंह जादौन ने प्रस्तुति दी।
एकल गायन में आनन्द माधव व्यास, राधा मीणा, मेघा शर्मा, अजय ओझा, नेमीचंद माली, साक्षी शर्मा, सीताराम गुर्जर, प्रियंका कुसोडिया, हृदयेश कुशवाह, राजाराम मीणा, प्रवीण माला मीणा, प्रियंका गुर्जर व कोमल मीणा ने तथा एकल नृत्य में राधा मीणा, मेघा व्यास, प्रियंका कुसोडिया, नीरज चौधरी, सरोज कुमारी मीणा, शुभम सिंह जादौन, निशा जादौन, कविता मीणा, उदयप्रताप सिंह व बबीता गौड़ ने फिल्मी, राजस्थानी गानों पर प्रस्तुति देकर छात्र - छात्राओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
काव्यपाठ में साक्षी अव्वल
कार्यक्रम संयोजक राजकुमार ने बताया कि काव्य पाठ में साक्षी शर्मा प्रथम, सरोज कुमारी मीणा
द्वितीय, एकल गायन में प्रवीण माला मीणा प्रथम, आनन्द माधव व्यास द्वितीय तथा नृत्य प्रतियोगिता में नीरज चौधरी प्रथम व शुभम सिंह जादौन द्वितीय स्थान पर रहे।