नप आयुक्त को वकीलों ने दिया ज्ञापन
करौली - जिला मुख्यालय स्थित न्यायालय परिसर सहित मुख्य मार्ग में व्याप्त कीचड़ व गंदगी की समस्या से निजात दिलवाने की मांग को लेकर जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष एड़वोकेट धीरेंद्र सिंह बैंसला के नेतृत्व में वकीलों ने नगर परिषद के उपसभापति वेदप्रकाश उपाध्याय और आयुक्त दिनेश भार्गव को ज्ञापन दिया है। वकीलों ने बताया कि न्यायालय परिसर में चारों तरफ से गंदगी व कीचड़ का आलम बना हुआ है। जल निकासी का प्रबंध नहीं होने से परिसर में बर्षा का पानी कई दिनों तक भरा रहता है। इससे वकील व आमजन को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस पर नगर परिषद आयुक्त व उपसभापति ने शीघ्र सफाईकर्मियों को न्यायालय परिसर व मार्ग की सफाई के लिए भेज दिया।