पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 00मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आमरण अनशन फोटोकैलादेवी में निवासरत कई परिवारों के लोग कलेक

00मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आमरण अनशन - फोटोकैलादेवी में निवासरत कई परिवारों के लोग कलेक्ट्रेट के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे, तहसीलदार के आश्वासन पर सायं को ही अनशन समाप्त

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - करौली
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की मांग को लेकर कैलादेवी कस्बे में निवासरत कई परिवार के लोगों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के
बाहर आमरण अनशन शुरू किया। हालांकि चार-पांच घंटे बाद ही तहसीलदार मातादीन मीना के आश्वासन पर अनशन समाप्त भी हो गया।
सपोटरा विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या 45 ग्राम पंचायत कैलादेवी में करीब 15 वर्षों से स्थायी तौर पर निवासरत गिरीश शर्मा, अशोक अग्रवाल, समेर जंगम व धर्मेंद्र के परिवार के सदस्यों का मतदाता सूची में नाम नहीं जुड़ पाने से पहचान कार्ड नहीं बने हैं। इससे परिवार के सभी सदस्यों को सरकारी योजनाओं के अलावा अन्य कामकाज में परेशानी हो
रही है। आमरण अनशन पर बैठे लोगों ने बीएलओ से मिलने के अलावा कई बार कलेक्टर से मिलकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की गुहार लगाई मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई, इससे लोगों में रोष व्याप्त है।
कलेक्ट्रेट के बाहर भूख हड़ताल शुरू होने की सूचना पर तहसीलदार मातादीन मीना ने विभागीय निर्देशों के अनुरूप जांच पड़ताल के साथ वांछित दस्तावेज के आधार पर मतदाता सूची में नाम जुड़़वाने का आश्वासन देकर ज्यूस पिलाकर अनशन समाप्त करा दिया।
पीडि़तों की मांग पर 31 जनवरी के बाद भी निर्धारित प्रक्रिया से नाम जोडऩे की कार्रवाई सतत रूप से जारी रखने का तहसीलदार ने विश्वास दिलाया। इस पर अनशनकारियों ने धरना समाप्त कर दिया। इस मौके पर राधे, पप्पू, रामराज, बल्ली, मुकेश, राजू, दीपू, प्रदीप कुमार जंगम, मीना, हितेश सिंह व गिरधारी के अलावा जितेंद्र भूषण व हिम्मतसिंह जादौन भी मौजूद थे।
मतदान का महत्व बताया
हिंडौन सिटी - मोहननगर स्थित राजकीय बालिका सीनियर स्कूल में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में महिला मतदाताओं का पंजीकरण बढ़ाने के उद्देश्य से संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम कमरुद्दीन थे और अध्यक्षता प्रधानाचार्या शशि मीणा ने की।
संगोष्ठी में एसडीएम कमरुद्दीन ने मतदान प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने हेतु प्रेरित किया। प्रधानाचार्या शशि मीणा ने मतदान के महत्व के बारे में बताया। संगोष्ठी को बीएलओ दीप बंसल ने भी संबोधित किया और मतदान के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहयोगिनी भी उपस्थित थी।