- Hindi News
- पत्रकार संघ की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा
पत्रकार संघ की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा
करौली - जिला पत्रकार संघ के करौली ब्लॉक की बैठक शुक्रवार को दोपहर एक बजे जिला कलेक्ट्रेट में स्थित सूचना केन्द्र पर
आयोजित की गई।
बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने सभी कार्यकारिणी सदस्यों एवं पत्रकारों से जिला पत्रकार संघ के 26 जनवरी दोपहर 2 बजे आयोजित होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। ब्लॉक अध्यक्ष ने बताया की 26 जनवरी को दोपहर 12 बजे पुराने कलेक्ट्री चौराहे पर सभी एकत्रित होंगे, जहां से जिला पत्रकार संघ की ओर से उपलब्ध वाहन हिण्डौन के लिए रवाना होगा। वही बैठक में नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा को लोगों ने बधाई देकर सफलतापूर्वक कार्यकाल को पूरा करने की कामना की।
इस दौरान बैठक में जिला
उपाध्यक्ष धनुर्धर शर्मा, जिला महासचिव गोपाल माली, जिला प्रवक्ता सुखदेव डागुर, करौली ब्लॉक से महासचिव बांके बिहारी, उपाध्यक्ष जीतेन्द्र यादव, लखन लोधा, प्रचार मंत्री मगन मीणा, अशोक तिवाडी, सदस्य सचिन शर्मा, नरेन्द्र गुप्ता सहित अन्य पत्रकार
उपस्थित रहे।