- Hindi News
- हर्षोल्लास के साथ मनाया ६५वां गणतंत्र दिवस
हर्षोल्लास के साथ मनाया ६५वां गणतंत्र दिवस
कार्यालय संवाददाता - करौली
जिले में 65 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह स्थानीय त्रिलोक चन्द माथुर स्टेडियम में सम्पन्न हुआ, जहां मुख्य अतिथि कलेक्टर डॉ$ बी.एल.जाटावत ने ध्वजारोहण कर मार्चपास्ट की
सलामी ली।
मुख्य अतिथि ने सुबह 9 बजे मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया तथा परेड कमांडर एसआई देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में राजस्थान पुलिस, राजस्थान महिला पुलिस की टुकड़ी, राजस्थान सशस्त्र बल, होमगार्ड तथा विद्यार्थी पुलिस कैडेट, नेशनल केडेट कोर, स्काउट गाइड की टुकडिय़ों ने परेड में भाग लिया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर भरतलाल मीणा ने महामहिम राज्यपाल महोदया के संदेश का पठन किया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 24 जनों को प्रतीक चिह्न एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने जिले की शहीद वीरांगनाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं द्वारा देश भक्ति गीत’’ मेरे देश में पवन चले पुरवाई’’ सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। सेन्ट जोंस माध्यमिक विद्यालय की बालिकाओं द्वारा राजस्थानी घूमर लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में स्कूली बालक-बालिकाओं ने सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों की झांकियों का प्रदर्शन किया गया। समारोह में जिला प्रमुख सीताराम जांगिड़, एसपी योगेश यादव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद जे.एन.मथुरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश मीणा, उपखंड अधिकारी करौली डी.सी.मीणा, प्रधान करौली विद्यादेवी, सहित जिले के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिक, मीडियाकर्मी एवं बडी संख्या में स्कूली छात्रा-छात्राओं ने भाग लिया।
वहीं 65वें गणतंत्र दिवस पर जिला परिषद कार्यालय पर जिला प्रमुख सीताराम जांगिड़, जिला उद्योग केन्द्र पर जीएम बी.एल.मीणा, वन विभाग बफर कार्यालय पर डीएफओ राजेन्द्रसिंह चौहान ने, रोजगार कार्यालय पर जगदीश नारायण निर्वाण तथा सर्किट हाउस पर कार्यवाहक प्रबंधक नरेन्द्रसिंह सहित सभी कार्यालयाध्यक्षों ने कार्यालयों में तिरंगा फहराया।
करणपुर - करणपुर कस्बे के राउमावि में गणतंत्र दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम हुए जिसमें छात्र छात्राओं ने मनमोहक युगल नृत्य सामूहिक गान प्रस्तुत किए। मुख्य समारोह राउमावि में मनाया गया, जिसमें प्रधानाचार्य राजेंद्र तिवाड़ी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सरपंच मूरी देवी गुप्ता ने विद्यालयों में मिठाई बांटी। इस अवसर पर उप तहसील कार्यालय पर नायब तहसीलदार केदार लाल शर्मा ने पुलिस थाने पर थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने ग्राम पंचायत भवन पर सरपंच मूरी देवी गुप्ता ने, राबाउप्रावि में प्रधानाध्यापक रामप्रसाद शर्मा, वन विभाग कार्यालय पर रेंजर आनंद वर्मा ने, सन आदर्श में बबलू मीणा ने, जय भवानी विद्यालय में फूलचंद डीलर ने, गुमाणो बामावि में रघुवीर शर्मा ने, सर्वेश्वर बानिउमावि में महेश पाराशर ने अम्बेडकर छात्रावास में वार्डन मीणा, आश्रम छात्रावास में वार्डन रामजीलाल मीणा रामावि निभैरा में प्रधानाध्यापक मूलचंद गुप्ता ने ध्वजारोहण किया।
मासलपुर - मासलपुर क्षेत्र में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी संस्थाओं में ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। मासलपुर तहसील कार्यालय में तहसीलदार राजेश मीणा ने ध्वजारोहण किया, रासीउमावि मासलपुर में तहसीलदार ने ध्वाजारोहण किया। कन्या उमावि में प्रधानाचार्य प्रेमदेवी शर्मा, राप्रावि में प्रधानाध्यापक गजानंद वर्मा, ग्राम पंचायत मासलपुर में सरपंच अंगूरी देवी, पुलिस थाने में थानाप्रभारी देवेन्द्र सिंहल, ग्राम पंचायत रुंधपुरा में सरपंच दामोदर सिंह, शुकदेव आमावि खेडिया में पीटीआई गजानंद शर्मा ने ध्वजारोहण किया। मासलपुर में मुख्य समारोह सीउमावि में हुआ, जहां छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कैलादेवी - मुख्य समारोह राउमावि कैलादेवी में हुआ, जहां कार्यवाहक प्रधानाचार्य राम भरोसी मीणा ने ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों ने सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन कर रंगारंग प्रस्तुति दी। पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय पर पुलिस उपाधीक्षक सीताराम मीणा ने सलामी ली। ग्राम पंचायत भवन पर सरपंच मुरारी लाल माली, पुलिस थाने पर थानाधिकारी निन्नूसिंह, वन विभाग नाका खोहरी पर वनपाल रमेश चंद मीणा, कैलादेवी मंदिर उमावि पर सहायक प्रबंधक बी.एस. राठौर ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य चन्द्र कला जादौन ने प्रगति प्रतिवेदन सुनाया। सरस्वती आमावि व एलबीएस उमावि पर उपाधीक्षक सीताराम मीणा, श्रीराम आउमावि पर मनोज शर्मा, जय करौली मां विद्यालय पर अनिरुद्ध सिंह, ग्राम सेवा सहकारी समिति पर वरिष्ठ सदस्य महेश्वर माली, राउप्रावि खोहरी पर प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर शर्मा ने ध्वजारोहण किया।
करौली - रविवार को जिले में 65वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। राजकीय महाविद्यालय में सुबह 8 बजे के करीब प्राचार्य बाबू सहाय मीणा ने झंडा रोहण किया। एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉ.बी.एल.बैरवा ने एनसीसी कैडेट के साथ मार्च पास्ट की सलामी दी। इसी प्रकार वीणा मेमोरियल कॉलेज ऑफ एज्युकेशन बी.एड एवं बीएसटीसी पदेवा में मुख्य अतिथि संस्था संरक्षक अजय सिंह व विशिष्ट अतिथि संस्था सचिव अमित सिंह ने झंडारोहण किया। इसके बाद महाविद्यालय की ओर से संस्था प्राचार्य सुनील शर्मा ने अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि संस्था संरक्षक अजय सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक ही देश का निर्माता होता है। विद्यालय रामावि रघुवंशी एवं राप्रावि रघुवंशी में संयुक्त गणतंत्र दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच चैनबाई मीणा ने की तथा झंडारोहण मुख्य अतिथि हरनाथ सिंह ने किया।
श्री महर्षि गौतम माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक रामजीलाल गौतम ने झंडारोहण किया। छात्र-छात्राओं ने रंगा-रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। महर्षि मुद्गल आदर्श विद्या मंदिर मामचारी झंडारोहण बजरंगा मुद्गल ने किया। भगवती मेमोरियल आदर्श माध्यमिक विद्यालय तीन बड़ पर झंडारोहण मुख्य अतिथि गोपाल लाल मीणा ने किया। क्रिएटिव पब्लिक स्कूल 132 केवी में रिटा.सेकेट्री रामगोपाल चतुर्वेदी ने तिरंगा फहराया। मंगल आदर्श माध्यमिक विद्या मंदिर कन्नूपुरा में झंडारोहण मुख्य अतिथि हट्टी राम ठेकेदार की ओर से किया गया। राउमावि राजौर में प्रधानाचार्य रामलाल मीणा ने, स्व.श्री रामचरण पाराशर उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य रूपनारायण गुप्ता ने, कैम्ब्रिज बाल आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय में मुख्य अतिथि विधायक दर्शन सिंह गुर्जर, राजकीय माध्यमिक विद्यालय गुनेसरी में संस्था प्रधान ओमप्रकाश कुशवाह, सुभाष पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय अटा में मुख्य अतिथि दुर्गा सिंह जादौन, मुद्गल सीनियर सेकंडरी पब्लिक स्कूल में मुख्य अतिथि मधु शर्मा, विनोद शर्मा ने, राप्रावि इंदिरा कॉलोनी में चन्द्र प्रकाश शर्मा, अभिभाषक संघ के कार्यालय पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह बैंसला, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लियाकत अली ने झंडारोहण किया।
कुडग़ांव - कस्बे के राउमावि में प्रधानाचार्य विजय वर्मा, थाने में भोजाराम चौधरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. अभिषेक गुप्ता, ग्राम पंचायत भवन पर सरपंच सुमन शर्मा तथा निजी विद्यालयों में निदेशकों ने झंडारोहण किया।
लांगरा - स्थानीय विद्यालय में प्रधानाध्यापक परसराम मीना ने, थाने में आर.डी.मीना ने, उपस्वास्थ्य केंद्र पर देवेंद्र कुमार शर्मा ने झंडारोहण किया।
हिंडौन सिटी - गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों को आयोजन किया गया। गणतंत्र दिवस का उपखंड स्तरीय मुख्य समारोह राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में आयोजित हुआ, जहां एसडीएम कमरूद्दीन ने ध्वजारोहण किया। पुलिस के सशस्त्र जवानों ने तिरंगे को सलामी दी। इसके अलावा स्कूली बच्चों ने मार्च पास्ट किया। राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल परिसर में आयोजित हुए गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में एसडीएम कमरूद्दीन 9:15 बजे ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल की छात्राओं ने राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत प्रस्तुत किया। समारोह में एसडीएम के साथ डीएसपी अर्जुन सिंह, थानाप्रभारी अनूप सिंह, सदरथाना प्रभारी बलवीर कसवा, तहसीलदार ज्ञानचंद जैमन, नायब तहसील दार सीताराम मीणा, सभापति गायत्रीदेवी कोली, कार्यवाहक आयुक्त पीएस गुर्जर, प्रधानाचार्य वीरसिंह बेनीवाल सहित उपखंड के विभिन्न लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन छगनलाल गुप्ता ने किया।
शहर के मोहननगर स्थित निर्मल हैप्पी सीनियर स्कूल में समाजसेवी रंजीत वर्मा, चंद्रा सीनियर स्कूल में प्राचार्य महेश चंद तिवाड़ी, झारेड़ा रोड स्थित गांधी एकेडमी सीनियर स्कूल में प्राचार्य रामसिंह, न्यू ज्योतिनगर स्थित आशीष मेमोरियल सीनियर स्कूल में समाजसेवी नरेश चंद जैन, करौली रोड पर केशव विद्या मंदिर में छात्र अनिकेश शर्मा व विश्वास मित्तल, वर्धमान नगर स्थित बाल विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक स्कूल में प्रधानाचार्य बनवारी लाल शर्मा, स्टेशन रोड स्थित डिवाइन इंग्लिश सीनियर स्कूल में संस्थान के पीसीएच नैनन, शीतला मंदिर के पास स्थित सत्यम पब्लिक स्कूल में निदेशक राकेश सारस्वत व राजेश शर्मा, अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में समिति के अध्यक्ष अनिल गोयल, राजकीय माध्यमिक विद्यालय, नई मंडी में प्रधानाध्यापक सुरेशचंद गोयल, धाकड़ विद्यापीठ माध्यमिक विद्यालय में बैंक प्रबंधक टेकचंद, मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष चौधरी यादराम धाकड़ ने ध्वजारोहण किया।
हिंडौन ग्रामीण/ शेरपुर/ - गांव में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में प्रधानाचार्य रमेश चंद डागुर ने ध्वजारोहण किया। गांव के भरत पहलवान व बाबूसिंह ने रामोली पटेल की स्मृति में तैयार कराए हॉल को विद्यालय को समर्पित किया। इसके अलावा 51 हजार की लागत से महाराज सिंह पटेल व रूपन पहलवान की ओर से तैयार कराए गए सबमरसिबल मोटर मय नलकूप विद्यालय को दिया। ग्राम सेवक मनोहरी व व्याख्याता मदनलाल मैथिल ने मां सरस्वती की प्रतिमा के स्टेज निर्माण कराने एवं अन्य ग्राम वासियों की ओर से विद्यालय विकास के लिए 32 हजार 500 रुपए दिए जाने की घोषणा की। गांव खीपकापुरा के राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय में जिला परिषद के पूर्व सदस्य राधेश्याम, मानसिंह डागुर व प्रधानाध्यापक रमेश चंद सैन ने ध्वजारोहण किया। भामाशाह पूर्व सरपंच जवाहर सिंह डागुर ने स्कूल के लिए चार बिस्वा जमीन दान दी। स्व. डॉ. मोतीलाल वर्मा की स्मृति में बच्चों को गरम कपड़े व स्कूली ड्रेस वितरित की गई।
गढ़ीबांधवा/फैलीपुरा/बाजना - क्षेत्र में गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। गांव बाजना कलां, लहचोड़ा, बाजना खुर्द, लोंगटीपुरा, चंदीला, सीतापुर, गुढ़ापोल, विजयपुरा, घोंसला, नयागांव, महमदपुर, पीपलहेडा, मूडरी आदि गांवों में सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं में ध्वजारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। इनमें स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
श्रीमहावीरजी - स्थानीय कस्बे व आसपास के गांवों में गणतंत्र दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कस्बे के आदर्श महिला महाविद्यालय में बैंक आफ बड़ौदा के प्रबंधक राजेश जैन, थाना भवन पर थानाप्रभारी रूपसिंह, उपतहसील कार्यालय पर नायब तहसीलदार सीताराम मीणा, बिजली निगम कार्यालय पर एईएन बी.डी. मीणा, सीनियर स्कूल में प्रधानाचार्य रामगोपाल शर्मा, ग्राम पंचायत भवन पर सरपंच हरप्यारी गुर्जर, लोक शिक्षा केंद्र पर प्रेरक विजय सिंह ने ध्वजारोहण किया। शहीद हनुमंत सिंह, शहीद विमल सिंह, शहीद महेंद्र सिंह के स्मारक पर बाल सिंह गुर्जर, बदन सिंह आदि ने पुष्प अर्पित किए और ध्वाजारोहण किया। श्री दिगंबर जैन आदर्श महिला कॉलेज में बोर्ड परीक्षा में राज्य स्तरीय व जिला स्तरीय वरीयता सूची में स्थान प्राप्त करने वाली 12 वीं कक्षा की छात्राओं को प्राचार्य डॉ. मुकेश शर्मा, विशेषाधिकारी अशोक डेरोलिया, प्रबंधक संजय छाबड़ा, दर्शन सिंह, हरिचरण पटेल आदि ने नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
महूइब्राहिमपुर - कस्बे के शहीद सोहन सिंह सोलंकी राजकीय सीनियर स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य नरेंद्र जैन ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ग्राम सेवा सहकारी समिति कार्यालय, मदरसा हुसेनिया क्रय-विक्रय सहकारी समिति, हिंडौन के भवन पर जिला परिषद सदस्य भूपेंद्र सिंह सोलंकी, राजीव गांधी सेवा केंद्र भवन पर सरपंच विजेंद्र सिंह सोलंकी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व ग्राम पंचायत भवन पर सरपंच भगवान सिंह, आयुर्वेदिक औषधालय पर बैद्य गोपाल सहाय शर्मा ने ध्वजारोहण किया।
गुढ़ाचंद्रजी - गणतंत्र दिवस का पर्व रविवार को कस्बे सहित आसपास क्षेत्र के विद्यालयों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालयों में देश भक्ति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद विद्यार्थियों को मिठाई वितरित की गई। कस्बे की ग्राम पंचायत भवन पर सरपंच मालती देवी सोनी ने, पुलिस चौकी पर चौकी प्रभारी डूंगर सिंह ने, माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर में प्राचार्य वीरेंद्र शर्मा ने, के.बी.एस.एस.इंग्लिस मीडियम स्कूल में नंद किशोर गुप्ता ने, सैनी आदर्श विद्या मंदिर में मंटूराम सैनी ने, आर.के.विद्या भारती स्कूल आम का जाहिरा में घनश्याम सोनी, राउमावि तालचिड़ा में प्रधानाध्यापक पृथ्वीराज मीणा ने, जलदाय विभाग कार्यालय पर कनिष्ठ अभियंता धीरज मीणा, स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर शाखा में शाखा प्रबंधक नवीन कुमार ने, शहीद शीशराम रा.प्रा. वि. आंधियां खेड़ा पर लक्ष्मण सिंह गुर्जर, रानू इंटरनेशनल एकेडमी में निदेशक रूप सिंह माताजी ने, सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पर प्रभारी डॉ. धर्म सिंह मीणा ने, रा.उ.मा.वि. में प्रधानाचार्य रामकिशन बैरवा ने, नामदेव विद्या मंदिर, टैगोर विद्या मंदिर, रामावि में भामाशाह मुकेश मीणा ने कक्षा 9वीं व दसवीं में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
कैमला/नादौती/हाडौती - ग्राम पंचायत हाडौती एवं नारौली डांग में रविवार को 65वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ जनप्रतिनिधियों के द्वारा मिठाई वितरित की गई। राउमावि के मुख्य कार्यक्रम में प्रधानाचार्य गुमानसिंह व पंचायत भवन पर सरपंच गीता देवी ने ध्वजारोहण किया।
टोडाभीम - गणतंत्रत दिवस की 65वां गणतंत्रत दिवस समारोह मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया। इस राष्ट्रीय पर्व पर सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं में ध्वजारोहण किया गया। उपखंड स्तरीय मुख्य समारोह स्थानीय सीनियर सेकंडरी विद्यालय में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। मुख्य समारोह में उपजिला कलेक्टर सुमन पंवार ने झंडारोहण कर मार्चपास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
भारत वंदना के साथ शुरू हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीओ सुमन पंवार के स्वागत भाषण के साथ हुआ। कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालय सहित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, गांधी विद्या मंदिर, विकास विद्या मंदिर, उच्च माध्यमिक विद्यालय, केशव विद्या मंदिर, उच्च प्राथमिक विद्यालय नं. 5, आदर्श विद्या मंदिर, स्टेप बाई स्टेप उच्च प्राथमिक विद्यालय, ऑक्सफोर्ड चाइल्ड एकेडमी, सुभाष बालनिकेतन सहित कई सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति एवं लोक गीतों पर सामूहिक एवं एकल नृत्य प्रस्तुत किए जाने के साथ ही जिमनास्टिक पिरामिड, नाटक मंचन तथा व्यायाम प्रदर्शन किया गया। समारोह में क्षेत्रीय विधायक घनश्याम मेहर, पूर्व विधायक रामस्वरूप मीणा, पालिका अध्यक्ष ब्रह्म देवी, पूर्व पालिका अध्यक्ष रूपसिंह मीणा, विकास अधिकारी विक्रमसिंह गुर्जर, नायब तहसीलदार मगनलाल जैन, पुलिस उपाधीक्षक हनुमान सिंह कविया, प्रधानाचार्य
लखनलाल मीणा सहित कई जनप्रतिनिधि एवं उपखंड स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विरोध वाली परंपरा का फिर से शुभारंभ : गणतंत्रत दिवस समारोह 2004 में तत्कालीन भाजपा विधायक बत्तीलाल मीणा द्वारा जिस परंपरा का विरोध कर बंद कराया गया था, वह फिर से दिखाई दी। 2004 के गणतंत्रत दिवस समारोह में भाग लेने आए तत्कालीन क्षेत्रीय विधायक बत्तीलाल मीणा ने अधिकारियों के साथ स्टेज पर लगी अपनी कुर्सी पर बैठने से साफ इनकार करते हुए इस परंपरा का विरोध किया, जिससे समारोह में मौजूद अधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को स्टेज से नीचे उतरना पड़ा था। यह नई परंपरा का रविवार को आयोजित उपखंड स्तरीय गणतंत्रत दिवस समारोह के दौरान देखने को मिला।
सपोटरा - उपखंड मुख्यालय के राउमावि में रविवार को 65वां गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान राष्ट्रगान, मार्च पास्ट और घोष के साथ कार्यक्रम अध्यक्ष उपजिला कलेक्टर मुन्नी मीणा ने ध्वजारोहण कर गार्ड ऑफ आनर की सलामी दी गई। वहीं विद्यार्थियों एवं स्काउट गाइडों ने झांकी, पीटी एवं साहसिक कला के प्रदर्शन के साथ शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम की रंगारंग प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम के शुभारंभ में प्रधानाचार्य बाबूलाल मीणा ने अतिथियों का स्वागत सत्कार के साथ आदर्श माविमं की छात्राओं ने स्वागत गान, टैगोर उमावि ने भारत माता की वंदना एवं हिन्दुस्तान की झांकी के साथ राबाउमावि, राउमावि, राउप्रावि के छात्र-छात्रा कलाकारों ने देशभक्ति गीत, एकल नृत्य तथा एकांकी के द्वारा देश और समाज में व्याप्त कुरीतियों, भ्रष्टाचार व आतंकवाद को खत्म करने का संदेश दिया गया। दूसरी ओर उपजिला कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक ऋषिकेश मीणा, प्रभू पटेल, तहसीलदार सुरज्ञानी लाल मीणा, सीआई कन्हैयालाल चौधरी, बीसीएमएचओ डॉ. पूरणमल मीणा सहित जनप्रतिनिधि एवं उपखंडाधिकारी उपस्थित थे।