पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वॉलीबॉल प्रतियोगिता में केआईटी की टीम विजेता

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में केआईटी की टीम विजेता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करौली - जिला स्तरीय शूटिंग बॉलीवाल प्रतियोगिता का आयोजन लक्ष्मी बोरबेल के रामेश्वर प्रजापत ठेकेदार की ओर से गणतंत्र दिवस पर तीन बड़ के पास खेल मैदान पर कन्हैया लाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें केआईटी की टीम विजेता रही।
रामेश्वर ठेकेदार ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर प्रतियोगिता का उद्घाटन एएसपी सुरेश मीणा के किया। इसमें 10 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच डाबरा के व करौली केआईटी टीम में हुआ। इसमें केआईटी की टीम के कप्तान
गब्बूसिंह चौहान के नेतृत्व में डाबरा की टीम के कप्तान सियाराम मीणा के नेतृत्व में खेलने वाली टीम को पराजित किया। विजेता व उपविजेता टीम को उपखंड अधिकारी दुल्ली चंद मीणा ने पुरस्कृत किया।