पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन माह पूर्व बना सीसी रोड क्षतिग्रस्त, जांच की मांग

तीन माह पूर्व बना सीसी रोड क्षतिग्रस्त, जांच की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोडाभीम - पंचायत करीरी के गांव गाजीपुर में लगभग तीन माह पूर्व हुए सीसी रोड निर्माण क्षतिग्रस्त होने लगा है। मापदंडों के अनुसार निर्माण सामग्री का उपयोग नहीं किए जाने से यह निर्माण जर्जर अवस्था में पहुंच गया है। पूर्व उपसरपंच रामभजन मीणा ने इस सड़क निर्माण की जांच कराए जाने को लेकर जिला प्रशासन को पत्र लिखा है। उन्होंने कलेक्टर को भेजे शिकायत पत्र में अवगत कराया गया है कि ग्राम पंचायत करीरी के गांव गाजीपुर में सेडमैया से डाबल्या तक पंचायत प्रशासन द्वारा लाखों का सीसी रोड़ निर्माण कराया गया था। इस निर्माण कार्य को पूरा हुए अभी छह माह भी नहीं बीते है कि सड़क निर्माण कार्य क्षतिग्रस्त होना भी शुरू हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क निर्माण में मापदंडों के अनुरूप निर्माण सामग्री का प्रयोग नहीं किए जाने से निर्माण कार्य की यह दशा बनी है। पूर्व उपसरपंच ने इस संबंध में जिला प्रशासन को पत्र लिखकर निर्माण कार्य की जांच कराए जाने की मांग की है।