पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओलावृष्टि से पीडि़त किसानों ने दिया ज्ञापन

ओलावृष्टि से पीडि़त किसानों ने दिया ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करौली - गत दिनों ओलावृष्टि से फसलों में हुए नुकसान की सहायता राशि की मांग को लेकर जटवाड़ा गांव के ग्रामीण मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर को ज्ञापन दिया।
जटवाड़ा गांव निवासी हरिराम, श्याम सिंह जाट, मानसिंह, गोपाल सिंह, जगमोहन डागुर, बल्ला, ताराचंद, झम्मन, चन्द्रभान, पातीराम, सोहन सिंह, रामनिवास, रामस्वरूप सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि 17 जनवरी को हुई ओलावृष्टि से जटवाड़ा, नांगल, दुर्गसी, चिनायटा आदि गांवों में सरसों व गेहूं की फसलों में लगभग 80 प्रतिशत से अधिक का नुकसान हुआ है,
लेकिन आज तक सर्वे नहीं किया है। उन्होंने बताया कि ओलावृष्टि से उनके लाखों रुपए की खेतों में खड़ी फसल खराब हो गई, लेकिन अभी तक उन्हें कुछ भी सहायता राशि नहीं मिली है।