पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकास कार्यों में अनियमितताओं की जांच की मांग

विकास कार्यों में अनियमितताओं की जांच की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करौली - टोडाभीम उपखंड की ग्राम पंचायत भजेड़ा के ग्रामीणों ने सरपंच व सचिव पर मिलीभगत कर विकास कार्यों में भारी अनियमितताएं बरतने का आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया है।
ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत ने एक मासिक पत्रिका जनमत संग्रह में 60 लाख रुपए के कार्यों का विवरण दर्शाया है। जबकि ये कार्य स्थानीय स्तर पर हुए ही नहीं हैं और भुगतान उठा लिया है। उन्होंने मनरेगा योजनांतर्गत 30 लाख की लागत से छह तालाब खुदाई, 3 लाख रुपए के दो नाली निर्माण, 16 को इंदिरा आवास योजना से लाभांवित, 7 लाख रुपए के सीसी रोड़ व तालाब खुदाई के साथ सुरक्षा दीवार व पिचिंग कार्य आदि होना बताए हैं, जो धरातल पर कहीं नहीं है। सरपंच व सचिव ने मिलीभगत कर कागजी कार्य कर फर्जकारी के साथ भुगतान उठाकर राज्य सरकार को लाखों रुपए की चपत लगाई है। खास बात यह है ग्राम सचिव भजेड़ा पंचायत का मूल निवासी होते हुए अधिकारियों से सांठगांठ कर गृह पंचायत में पदस्थापित है, जो नियमों का खुलेआम उल्लंघन है। ग्रामीणों ने पिछले चार वर्ष के दौरान हुए विकास कार्यों की विशेष कमेटी गठित कर निष्पक्षता से जांच की जाए। इस मौके पर वार्ड नं. एक की पंस सदस्य रामपति माली, हरिराम, रामलाल मीना, मुकेश मीना, चेतराम मीना, धर्मेंद्र, कृपाली, नंदू लाल, किशोरी, बिजेंद्र मीना, पपलेश मीना, मूलसिंह, शंकरलाल व शिवदयाल शर्मा आदि मौजूद थे।