पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एकल नृत्य में छात्रसंघ अध्यक्ष प्रथम

एकल नृत्य में छात्रसंघ अध्यक्ष प्रथम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करौली - राजकीय कन्या कॉलेज में खेल, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का समापन नृत्य-गान प्रतियोगिता के साथ हुआ। खेल प्रभारी गुंजन ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य आर.सी. मीणा द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके बाद एकल गान, विचित्र वेश-भूषा, एकल नृत्य व सामूहिक नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इसमें एकल गान प्रतियोगिता में मिथलेश गुर्जर प्रथम स्थान पर, योजना व्यास द्वितीय स्थान पर रही। वहीं विचित्र वेशभूषा में कुसुमलता शर्मा प्रथम, रेखा गर्ग व सरिता शर्मा द्वितीय स्थान पर रही। एकल नृत्य में कन्या महाविद्यालय छात्रासंघ अध्यक्ष श्वेता हरदैनियां प्रथम स्थान पर , द्वितीय स्थान पर रेखा शर्मा, समूह नृत्य में श्वेता एवं विजयलक्ष्मी प्रथम स्थान पर तथा द्वितीय स्थान पर सरिता एवं रेखा रही। नाटक में प्रथम स्थान पर ज्योति एंड पार्टी तथा द्वितीय स्थान पर प्रीति एंड पार्टी रही।
छात्राओं ने खेला क्रिकेट मैच : राजकीय महाविद्यालय करौली में चल रहे खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान छात्रा क्रिकेट प्रतियोगिता की फाइनल मैच बीए व बीएससी की छात्राओं के बीच हुआ। इसमें बीएससी की छात्राओं ने पहले खेलते हुए 89 रन बनाए तो बीए की टीम 65 रन पर ढेर हो गई और बीएससी ने 24 रन से मैच जीत लिया। प्रतियोगिता में निर्णायकों की भूमिका मनीराम एवं प्रेमचंद ने निभाई।