पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार फरवरी को हिंडौन में होगा गार्गी पुरस्कार वितरण समारोह

चार फरवरी को हिंडौन में होगा गार्गी पुरस्कार वितरण समारोह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करौली - शिक्षा विभाग की ओर से वर्ष 2014 का गार्गी पुरस्कार एवं बालिका प्रोत्साहन राशि वितरण समारोह इस बार 4 फरवरी को प्रात: 11 बजे से हिंडौन के अग्रसेन बालिका उमावि में होगा। वर्ष 2013 में बोर्ड परीक्षा कक्षा 10 एवं प्रवेशिका और कक्षा 12 वीं में विज्ञान, कला, वाणिज्य व उपाध्याय परीक्षा में 75 प्रतिशत या अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को बालिका प्रोत्साहन योजनांतर्गत गार्गी पुरस्कार मिलेगा।