पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिस्टल व जिंदा कारतूस सहित एक गिरफ्तार

पिस्टल व जिंदा कारतूस सहित एक गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करौली ग्रामीण - सदर थाना पुलिस ने दीपपुरा से एक युवक को देशी पिस्टल व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। हेड कांस्टेबल हरकेश ने बताया कि दीपपुरा के पास से एक युवक को संदेह होने पर पूछताछ कर तलाशी ली गई। इसने अपने आप को रतियापुरा थाना मासलपुर निवासी विजेन्द्र पुत्र सियाराम जाटव होना बताया। इसकी तलाशी पर उसके पास से देशी पिस्टल व दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
- - -
कैलादेवी में बिना रवन्ना
के तीन ट्रक पकड़े
कैलादेवी - कैलादेवी पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई कर बुधवार 3 ट्रकों को बिना बिल रवन्ना के पकड़ कर चालक परिचाल को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी निन्नू सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में परिक्षेत्र में अवैध खनन की रोकथाम के चलते बुधवार नटनी की छतरी के ऊपर कारीस बाबा के स्थापन चौबे की और से 3 ट्रक आ रहे थे। इनको रुकवाकर पूछताछ करने पर बिल रवन्ना नहीं होने के साथ संतोषप्रद जवाब नहीं देने पर तीनों ट्रकों को जब्त कर चालक व परिचालकों को गिरफ्तार किया है।
- - -
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक घायल
सलेमपुर - सलेमपुर खेड़ के पास बुधवार दोपहर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक घायल हो गया। सूचना पर पुलिस के नहीं पहुंचने से गांव के ही ठेकेदार गुमान सिंह ने अपनी गाड़ी से घायल युवक को कुडग़ांव पुलिस थाने पहुंचाया। वहां से उपचार के लिए उसे करौली के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार गंगापुर के पास छोटी उदेई निवासी हेमराज बाइक से अपनी मां को सपोटरा के रानीपुरा गांव छोड़कर वापस अपने गांव जा रहा था। इसी बीच अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
- - -
प्राणघातक हमले का
आरोपी गिरफ्तार
सपोटरा - पुलिस चौकी नारौली डांग में तीन माह पूर्व एक युवक पर किए प्राणघातक हमले के आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि १६ अक्टूबर को नारौली डांग कस्बे में चार आरोपियों द्वारा विजय धूलवास पर प्राणघातक हमला कर उसकी जीप में तोडफ़ोड़ के साथ नकदी चुरा कर ले गए थे। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी सुरेश पुत्र श्रीफूल मीणा निवासी डाबिर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
- - -
टै्रक्टर की टक्कर में शिक्षक घायल, हालत गंभीर
हिंडौन ग्रामीण - देदरौली मोड़ पर टै्रक्टर की टक्कर में बाइक सवार शिक्षक घायल हो गया। घायल को 108 एंबुलेंस ने राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जयपुर रेफर कर दिया।108 एंबुलेंस के कंपाउंडर नरेश सैन व बृजेन्द्र ने बताया कि कटकड़ निवासी शिक्षक रामचरण मीणा बुधवार राजकीय प्राथमिक स्कूल कोटरी से पढ़ाकर बाइक से गांव जा रहा था। देदरौली मोड़ पर एक ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मारकर शिक्षक को घायल कर दिया।
- - -
जयपुर से चुराई बाइक
के साथ गिरफ्तार
हिंडौन ग्रामीण - सदर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक जने को गिरफ्तार किया है। सदरथाना प्रभारी बलवीर सिंह ने बताया कि करौली मार्ग स्थित खेडा तिराहे पर बुधवार नाकेबंदी के दौरान जयपुर से एक माह पूर्व चुराई गई बाइक केस ाथ शातिर वाहन चोर कटकड के बैनीसिंह मीणा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महू पुलिस चौकी प्रभारी त्रिलोक शर्मा ने शराब पीकर उत्पात मचाने पर ओमप्रकाश जाट को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।