पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तश्तरी फेंक में हंसराज प्रथम, राजूलाल द्वितीय

तश्तरी फेंक में हंसराज प्रथम, राजूलाल द्वितीय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - करौली
राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को सत्र 2013-14 एथलीट मीट प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्राचार्य बाबूसहाय मीना ने खेल ध्वज फहराकर व खिलाडी छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। इसमें 100, 200, 400, 800 व 1600 मीटर की दौड़, तश्तरी फेंक, गोला फेंक, लंबी कूद व ऊंची कूद, क्रिकेट बॉल थ्रो, बैडमिंटन, धीमी गति साइकिल रेस व म्यूजिक चेयर खेलों का आयोजन हुआ। विजेता खिलाडिय़ों को प्राचार्य ने पारितोषिक देकर पुरस्कृत किया।
खेल प्रभारी राजूलाल मीना ने बताया कि छात्र व छात्रा वर्ग में 100 मीटर दौड़ में चंद्रेश कुमार व पंकज डागुर, प्रियंका मीना व गजाला खानम, 200 मीटर रेस में चंद्रेश कुमार, हंसराज मीना, 400 मीटर दौड़ में चंद्रेश कुमार व वीरेंद्र सिंह, 800 मीटर दौड़ में पुष्पेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, 1600 मीटर दौड़ में भगवान सिंह गुर्जर, विश्वेंद्र सिंह जाट क्रमश: प्रथम व द्वितीय विजेता रहे। जबकि धीमी गति साइकिल रेस में दीनदयाल सैनी, सोनू मीना व छात्रा वर्ग में निरमा मीना, खुशबू शर्मा, लंबी कूद छात्र वर्ग में चंद्रेश कुमार व हंसराज मीना, ऊंचीकूद में चंद्रेश कुमार व विश्वेंद्र सिंह जाट, गोला फेंक छात्र वर्ग में हंसराज मीना, रूपराम गुर्जर, तश्तरी फेंक में हंसराज मीना व राजूलाल बैरवा तथा क्रिकेट बॉल थ्रो छात्रा वर्ग में रेखा लोधा व राधा मीना और म्यूजिक चेयर प्रतियोगिता में बबीता गौड़ व प्रीति सैनी विजेता व उप विजेता रहे। इसी प्रकार बैडमिंटन में गौरव शर्मा, निरंजन जाटव, गौरव शर्मा, शुभम सिंह जादौन, हेमराज माली, तेजेंद्र सिंह जादौन, कीर्ति जैमिनी, गजाला खानम, कीर्ति जैमिनी, साक्षी अग्रवाल, निशा जादौन व खुशबू शर्मा व्यक्तिगत व डबल में विजेता रहे। इस मौके पर सभी व्याख्याता मौजूद रहे।