- Hindi News
- पंचायतीराज संस्थाओं के रिक्त पदों पर उपचुनाव 14 को
पंचायतीराज संस्थाओं के रिक्त पदों पर उपचुनाव 14 को
कासं - करौली
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के मुताबिक जिले में 30 नवम्बर 2013 तक पंचायतीराज संस्थाओं में रिक्त हुए पदों के
उप चुनाव 14 फरवरी को संपन्न कराए जाएंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ$ बी.एल.जाटावत ने बताया कि उप चुनाव से संबंधित कार्यों को समय पर संपादित करने के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए है। उन्होंने बताया कि करौली पंचायत समिति के डांडा ग्राम पंचायत के वार्ड 10 के वार्ड पंच सामान्य महिला, हिंडौन पंचायत समिति के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 04 पंचायत समिति सदस्य सामान्य महिला, ग्राम पंचायत फुलवाड़ा के सरपंच एससी, फुलवाड़ा ग्राम पंचायत के ही वार्ड 3 के वार्ड पंच एससी, ग्राम पंचायत क्यारदाखुर्द के वार्ड 9 के वार्ड पंच सामान्य महिला, ग्राम पंचायत कटकड़ वार्ड 12 के वार्ड एसटी, नादौती पंचायत समिति में ग्राम पंचायत गुढ़ाचन्द्रजी वार्ड 9 के वार्ड पंच सामान्य, राजाहेडा ग्राम पंचायत के वार्ड 1 के वार्ड पंच एसस महिीला, तालचिडा ग्राम पंचायत के वार्ड 4 के वार्ड पंच एससी, टोडाभीम पंचायत समिति की ग्राम पंचायत माचड़ी के वार्ड 1 के वार्ड पंच एससी महिला, जौल ग्राम पंचायत वार्ड 10 के वार्ड
पंच एससी, भनकपुरा ग्राम पंचायत के वार्ड 5 के वार्ड पंच सामान्य तथा ग्राम पंचायत मान्नौज के वार्ड 3 के वार्ड पंच एसटी के रिक्त
पदों के लिए उप चुनाव संपन्न
कराए जाएंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी जाटावत ने बताया कि उप चुनाव हेतु संबंधित अधिकारियों को कार्य का विभाजन कर जिम्मेदारियों दी गई है।
उन्होंने बताया कि उप चुनाव कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 28 जनवरी को कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है, जिसके साथ ही उप चुनाव स्थलों पर आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है।
कार्यक्रम के अनुसार पंचायत समिति सदस्य उप चुनाव के लिए निर्वाचन की अधिसूचना 30 जनवरी को जारी होगी, नाम निर्देशनों को प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 3 फरवरी अपराह्न 3 बजे तक होगी, नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 4 फरवरी को, नाम वापिस की अंतिम तिथि 5 फरवरी को अपरान्ह 3 बजे तक तथा इसी दिन अपरान्ह 3 बजे बाद चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतदान यदि आवश्यक हुआ तो 14 फरवरी को प्रात: 8 से सायं 5 बजे तक मतदान
कराया जाएगा।
मतगणना जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्धारित स्थान पर 17 फरवरी को प्रात: 8 बजे से होगी। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति हिण्डौन के पंचायत समिति सदस्य के उपचुनाव के लिए उपजिला कलक्टर एवं मजिस्ट्रेट हिंडौन को रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार हिंडौन को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सरपंच व पंचों के लिये उपचुनाव के लिये लोक नोटिस 30 जनवरी को जारी किये जाएंगे। नाम निर्देशनों की प्राप्ति 13 फरवरी
को प्रात: 8 बजे से प्रात: 11 बजे तक नाम निर्देशनों की
समीक्षा पूर्वाह्न 11:30 बजे से अभ्यर्थिता वापसी अपराह्न 3 बजे तक होगी।
उन्होंने बताया कि मतदान यदि आवश्यक हुआ तो 14 फरवरी को प्रात: 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा, जबकि मतगणना 14 फरवरी को मतदान समाप्ति के तुरंत बाद की जाएगी।