- Hindi News
- पणिहारी कार्यक्रम में हुई कई प्रतियोगिताएं
पणिहारी कार्यक्रम में हुई कई प्रतियोगिताएं
टोंक - सेंट सोल्जर महिला टी.टी. कॉलेज मेेंं पणिहारी कार्यक्रम के तहत बुधवार को विचित्र वेशभूषा, आशु भाषण, कार्ड मेकिंग, पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन
किया गया।
विचित्र वेशभूषा प्रतियोगिता में अनवर जहां प्रथम, गुलफशाह, सानिया द्वितीय व निकिता गोयल, भारती, संजू शर्मा, राखी राठौर तृतीय, आशुभाषण प्रतियोगिता में सानिया खान प्रथम, सबीहा जलील द्वितीय, पूजा गौतम, राखी राठौर तृतीय, कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में अनवर जहां, सानिया प्रथम निकिता, राशि द्वितीय, प्रियंका बैरवा तृतीय, पोस्टर प्रतियोगिता में सरताज अंसारी प्रथम, सानिया द्वितीय आमेरा खानम तृतीय स्थान पर रही। गुरूवार को कोलाज, पुष्प सज्जा, केश सज्जा, वेस्ट मेटेरियल आइटम प्रतियोगिता आदि का आयोजन होगा। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ$ अलका सक्सेना, मीना श्रीवास, डॉ. विमलेश शर्मा, सारिका, शैलेंद्र शर्मा, विद्या शर्मा, सविता शर्मा, शिवसिंह राजावत, सविता शर्मा, जहारा सूफियान, प्रवीण जैन, शिव दर्शन सिंह, टीना, सीमा आदि मौजूद थे।