- Hindi News
- सरकारी नियमों से निजी शिक्षण संस्थान खफा
सरकारी नियमों से निजी शिक्षण संस्थान खफा
देवली - स्वयंसेवी शिक्षक संस्थान शाखा के संस्थाप्रधानों की बुधवार को यहां बैठक हुई। बाद मे आरटीई पुनर्भरण राशि नहीं मिलने एवं अव्यवहारिक नियम लागू करने के विरोध मे शिक्षा मंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संस्था प्रधानों ने आरटीई की पुनर्भरण राशि का भुगतान नहीं होने पर बीईईओ के समक्ष रोष प्रकट किया और शीघ्र भुगतान दिलवाने की मांग की गई। एसेसिएशन ने अपनी मांगो को लेकर शिक्षामंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन भी दिया। ज्ञापन देते समय देवली व दूनी तहसील की 32 निजी शिक्षण संस्थाओं के संस्था प्रधान मौजूद थे।