पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बरसात ने बढ़ाई सर्दी, कंपकंपी छूटी

बरसात ने बढ़ाई सर्दी, कंपकंपी छूटी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिनभर रिमझिम का दौर
कार्यालय संवाददाता - टोंक
मंगलवार की रात भी बरसात होते रहने सर्दी का कहर और तेज हो गया, जिससे लोगों के अब हाड़ कंपकंपाने लगे है। मंगलवार रात से शुरू हुई बरसात रुक रुक कर बुधवार की सुबह तक होती रही। सूरज बादलों की ओट में छिपा रहने से सर्द हवाएं कहर बरपाती रही तथा महिलाओं को घरों में कपड़े सुखाने में परेशानी हुई। ग्रामीण इलाकों ने लोगों ने सर्दी से बचने के लिए अलाव जला लिए। बरसात से हवा में आद्र्रता बढ़ जाने से दिन के तापमान सहित रात के तापमान में भी गिरावट हुई है। कृषि ((विस्तार)) के उपनिदेशक राजेश कुमार शर्मा का कहना है कि बरसात सरसों व गेंहूं के लिए वरदान साबित हुई है।
बनेठा - उपतहसील मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचलों में बादल छाए रहने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बंमोर - सर्दी की वजह से लोग दिन में भी बिस्तरों में दुबके रहे। लोगों ने सारे दिन सूरज निकलने का इंतजार किया, लेकिन सूरज नहीं निकला।
निवाई - बुधवार को भी रिमझिम बारिश हुई। मंगलवार रातभर भी रिमझिम बारिश का दौर चला। दिनभर बारिश का दौर चलने से विद्युत लाइनों में आए फाल्ट के चलते रातभर लाईट गुल हुई। बुधवार सुबह करीब 9 बजे तक रुक-रुककर रिमझिम बारिश हुई। इसके बाद बरसात तो थम गई लेकिन दिनभर काले बादल आकाश में मंडराते रहे, जिससे सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो पाए। बारिश के रूकने से लोगों को राहत तो मिली लेकिन ठण्डा से निजात नहीं मिली। लगातार विद्युत सप्लाई शुरू नहीं रहने से लोगों के घरों में लगे हुए इक्वेटर भी बंद हो गए। बारिश से काली के बाग रोड पर विद्युत लाइन पर एक पेड़ गिर गया था।
दत्तवास - गांव किवाड़ा में बरसात होने के बाद जाली में करंट से दो बकरियों की मौत हो गई, एक बालक का हाथ झुलस गया।
अलीगढ़ - कस्बे में सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में मौसम में अचानक बदलाव के चलते जनजीवन पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। कस्बे में मंगलवार को दिनभर मावठ हुई। बाद में वातावरण में घुली ठंडक से लोगों की परेशानी बढ़ गई।
नगरफोर्ट - उपतहसील क्षेत्र मे दो दिन से दिन-रात हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा है।
सोप - उपतहसिल क्षेत्र में मंगलवार सुबह सें शुरू हुई बरसात दोपहर ३ बजे ंतक जारी रही बाद में दिन भर रिमझिम का दौर चलता रहा। मंगलवार रात से सुबह बुधवार ३ बजे तक रिमझिम बरसात रुक-रुककर होती रही, जिससें कई किसानों के चेहरे पर खुशी की लहर व मायूसी छाई हुई है ।
देवली - शहर एवं उपखण्ड क्षेत्र मे बुधवार को भी जोरदार सर्दी का असर रहा जिससे आम जन जीवन प्रभावित हो रहा है। ठंड़ से बचाव के लिए अलाव का सहारा तो लिया जा रहा है। वही दुसरी और साज ढ़ले लोग जल्द ही अपने घरों मे दुबकने को मजबुर हैे। इसके चलते जल्द ही बाजार सुने हो जाते है। क्षेत्र मे बुधवार की सुबह से ही जोरदार सर्दी का असर लोगो को सता रहा है। पिछले सात दिनों से ठंड़ का असर है। मंगलवार की सुबह से देर रात्रि तक चली बारिश ने आम जन को जहा झकझोर दिया है।
पीपलू - दो दिनों से कस्बे में हो रही बारिश से कस्बे के विभिन्न रास्तों पर कीचड़ की समस्या हुई है। कस्बे के बैरवान मौहल्ला, कल्याणपुरा मार्ग, डाक बंगला मार्ग, मोहनाबाद मार्ग पर पानी निकासी अभाव में कीचड़ से राहगीरों एवं वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी हुई है।