सुभाष जयंती पर निकाला पथ संचलन
कार्यालय संवाददाता - टोंक
नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का 117वां जयंती समारोह गुरुवार को सुबह सुभाष सर्किल पर मनाया गया। इस अवसर पर विवेकानंद सीनियर सेकंडरी स्कूल के स्काउटों ने अध्यापक हेतराज महावर के नेतृत्व में पिरामिड बनाकर आजादी के पुरोधा सुभाष चंद बोस को सलामी दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर परिषद आयुक्त रोहित चौधरी थे तथा विशिष्ठ अतिथि शहर कोतवाल नरेंद्र पारीक थे। इस अवसर पर लोगों ने नेताजी की प्रतिमा को तिलक लगा कर माल्यार्पण कर पुष्पाजंलि दी। इस मौके पर भारत विकास परिषद के जिलाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी ओ$ पी$ गुप्ता, विवेकानंद स्कूल के निदेशक रमेश काला, व्यापार महासंघ के महामंत्री माधव बालानी, जवाहर बाजार संघ के अध्यक्ष दामोदर सोनी, डॉ. जे.सी. गहलोत, अशोक शर्मा, सुभाष सोनी, रामकल्याण शर्मा, महेन्द्र सिरोठा$, सुजीत सिंहल, दिनेश गुप्ता, पार्षद संतोष गुप्ता, मीना मंगल, राधेश्याम सोनी, दीपक संगत, राधेश्याम ताम्बी, रईस गौरी, ओबेस खान, पूरणमल सोनी, श्रीधर मित्तल, शंकर टिक्कीवाल, पारस जयपुरिया, द्वारका दास सोनी, हुकम अभय शास्त्री, रमेश जैन, नरेश भगत, शिवदयाल साहू सहित अनेक लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर लोगों ने नारे लगाएं कि जब तक सूरज चांद रहेगा, सुभाष चंद बोस का नाम रहेगा।
नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण
निवाई - नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने पथ संचलन निकाला। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेशचन्द पारीक ने बताया कि पथ संचलन विद्या मन्दिर परिसर से प्रताप स्टेडियम, चिंता गणेश मन्दिर, इंद्रा कालोनी, श्याम मन्दिर, कृषि मंडी ,औद्योगिक क्ष्ेात्र, दीनदयाल पार्क, स्टेट बैंक एवं झिलाय रोड होते हुए सुभाष पार्क पहुंचा। इस अवसर पर पूर्व छात्र सौरभ एवं कृष्णकांत मिश्रा, कार्यक्रम प्रमुख
हीरालाल गुर्जर सहित छात्र-छात्राओं व अध्यापकों ने सुभाष जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
पथ संचलन का मुख्य आकर्षण घोष दल,
दण्ड वाहिनी, तलवार वाहिनी एवं केसरियां पताकाएं रहीं। पथ संचलन में सहायक प्रधानाचार्य मोहनलाल शर्मा, जिला घोष प्रमुख सोहन लाल, केदार जाट, सूर्यप्रकाश खंडेलवाल, राजेश जैन, मूलचंद गुर्जर, सीमा माथुर, सुनीता जैन, मीरा कुमावत, लक्ष्मी कुमावत, नाथूलाल गुर्जर सहित अनेक शामिल थे।
टोडारायसिंह - सुभाष चंद बोस की जयंती के अवसर पर कस्बे की माध्यमिक सरस्वती विद्यामंदिर दादाबाड़ी के छात्र-छात्राओं ने घोष के साथ पथ संचलन किया। पथ संचलन के दौरान नेताजी की झांकी भी सजाई गई। पथ संचलन को अभिभावक कजोड़ मल सैनी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली विद्यालय प्रागंण से पुराने बस स्टैण्ड, ताखा जी मोहल्ला, आम सागर, ब्रम्ह अखाड़ा से मुख्य बाजार होते हुए गंतव्य स्थल विद्यालय पर पहुंची। रैली के साथ शाला प्रधानाध्यापक महावीर प्रसाद जैन व सभी आचार्य तथा आचार्या साथ चल रहे थे।
इसी प्रकार आदर्श विद्या मंदिर भासू में भी बालकों द्वारा पथ संचलन किया गया, जिसको सेवा निवृत फौजी भंवर सिंह नाथावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा बच्चों को लड्डू वितरित किए। रैली के साथ गोपाल लाल सैनी, परसराम गौड़, महावीर शर्मा, महावीर प्रसाद जैन आदि आचार्य व आचार्या चल रहे थे। पेंशनर्स समाज ने कटला प्रांगण में स्थित सुभाष चंद बोस की मूर्ति पर पेंशनर्स समाज अध्यक्ष छीतरलाल शिल्पकार, राधाकिशन बाबू, दुर्गाप्रसाद गौड़, बजरंगलाल नरडा ने माल्यार्पण किया।
उनियारा - सुभाष जयंती पर माध्यमिक विवेकानंद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कस्बे में पंथ संचालन किया गया। एडवोकेट प्रेमचंद जैन ने पंथ संचालन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पंथ संचालन विद्यालय से प्रारंभ होकर कटला गेट, सदर बाजार, कीरों की गली, हरिजन बस्ती, भूतेश्वर गेट, राजकुमारों की बारी, मिडिल स्कूल, गलवा धाम, खातोली दरवाजा, जोशियों का मोहल्ला, शीतला की टेक आदि शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए संचालन विद्यालय पहुंचा। पथ संचालन का जगह जगह पुष्प वर्षा कर रंगोली बनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर गजानंद जैन, प्रधानाचार्य हरिराम शर्मा, महावीर शर्मा, बाबूलाल ठाडा सहित कई लोग मौजूद थे।
राजमहल में सजाई झांकी
राजमहल - ग्राम के माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर के छात्र छात्राओं ने सुभाष जयंती के अवसर पर राधा कृष्ण की सजीव झांकी सजाई व पथ संचलन निकाला। पथ संचलन की शुरुआत पूर्व सरपंच प्रेम चंद जैन व सत्यनारायण कटारिया ने दीप प्रज्वलित कर तथा हरी झंडी दिखाकर की। पथ संचलन वनमाता परिसर से शुरू होकर ब्रह्मपुरी से ग्राम के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए छतरी चौराहे से होकर विद्यालय परिसर में पहुंचा। पथ
संचलन के दौरान विद्यार्थी सुभाष चंद्र बोस के दिए नारे लगाते हुए ड्रम की आवाज पर कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। पथ संचलन के दौरान ग्राम में संचलन कर रहे विद्यार्थियों पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर इनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान शाला प्रधान गोपाल लाल गुर्जर, वार्ड पंच लेखराज धवलपुरिया सहित शाला के अध्यापक व कई लोग उपस्थित थे।
नगरफोर्ट - कस्बे के उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर, बालिका माध्यमिक विद्यालय में सुभाष चंद्र बोस जयंती मनाई गई। प्रधानाध्यापक ने सुभाष चंद्र के चित्र के सामने दीप जलाकर जयंती
मनाई। गुरुजनों व छात्र-छात्राओं ने भी जयंती के उपलक्ष मे सुभाष चंद्र के जीवन पर प्रकाश
डालते हुए सुभाष चंद्र के पद चिन्हों पर चलने का संदेश दिया।
पुष्पवर्षा से जगह-जगह स्वागत
देवली - नेताजी सुभाष चंद बोस की जयंती पर शहर में आदर्श विद्या मंदिर विद्यालयों के विघार्थियों ने गाजे बाजे की धुन पर पथ संचालन किया। पथ संचालन के दौरान शहर मे जगह-जगह पुष्प वर्षा से विघार्थियों का स्वागत किया गया। विद्यार्थियों ने चर्च रोड़, ममता सर्किल, सदरबाजार, बसस्टैंड, पीर बाबा से पेट्रोल पंप तक गाजे बाजे की धुन पर कदमताल से चलते हुए पथ संचालन किया। इस दौरान विद्यार्थी देश भक्ति से ओत प्रोत नारे लगा रहे थे। शहर में पथ संचालन पर पुष्प वर्षा कर जगह-जगह आम जन ने पथ संचालकों का स्वागत किया।
अलीगढ़ - नेताजी सुभाष चंद बोस की जयंती के अवसर पर कस्बे में पथ संचलन निकाला गया। कस्बे के माध्यमिक सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं का पथ संचलन कृषि मंडी सदस्य महेंद्र गोयल द्वारा हरि झंडी दिखाने के बाद रवाना हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कृषि मंडी सदस्य महेन्द्र गोयल व भाजपा नेता महेन्द्र बजाज ने सुभाष चंद बोस के जीवन पर प्रकाश डालते हुए आज के युवाओं में नेताजी बोस के समान राष्ट्रभक्ति का जज्बा होने पर जोर दिया। पथ संचलन कस्बे के हायर सेकंडरी मार्ग, मालियों का मोहल्ला, हलकारों का मोहल्ला, बालाकिला चोक, मुख्य बाजार सहित विभिन्न मार्गो पर होकर गुजरा। नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर जगह जगह स्वागत किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक दिनेश गौत्तम, आचार्य पप्पू लाल माली, जगदीश माली सहित अन्य आचार्य उपस्थित थे।
दूनी - कस्बे में सुभाष जयंती के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने पथ संचलन किया गया। पथ संचलन मुख्य बाजार, मीरा सर्किल, बस स्टैंड, नया दरवाजा होते हुए विद्यालय पहुंचा। पथ संचलन का जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। विद्यालय में अध्यापकों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर जाने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।
विद्यार्थियों ने लिया संकल्प
मालपुरा - सुभाष जयंती पर नगर पालिका के पास स्थित सुभाष सर्किल प्रतिमा पर नागरिकों व जनप्रतिनिधियों ने माल्यार्पण कर नेताजी सुभाष चंद बोस को याद किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राएं भी एकत्र हुए। आदर्श विद्या मंदिर स्कूलों के छात्रों ने पथ संचलन करते हुए सुभाष सर्किल पहुंच कर नेताजी सुभाष चन्द बोस की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित कर याद किया।छात्राओं ने जयघोष ताल के साथ कदम से कदम ताल मिलाते हुए पथ संचलन के रूप में नेताजी द्वारा दिए तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा के नारे से कस्बे को गुंजायमान किया। श्रद्धांजलि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित समाजसेवी डॉ. राकेश जैन के अलावा भागचंद जैन,, पार्षद चम्पालाल सुराशाही, संकुल प्रभारी मथुरालाल गुर्जर, बालिका विद्यालय की प्रधानाचार्य वीना बेदी, शिक्षक जगमोहन शर्मा, भवानी शंकर शर्मा, सीमा वधवा सहित अन्य उपस्थित सभी लोगो ने नेताजी की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की। मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि देश की आजादी में शहीदों का महत्वपूर्ण स्थान है, जिनमें नेताजी सुभाष चन्द्र बोस भी एक ऐसे ही शहीद थे। देश को आजादी दिलवाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की इसलिए आज के दिन हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि शहीदों के द्वारा बताए आदर्शों को आत्मसात कर देश की सुरक्षा व विकास में भागीदार बने।