ठेकेदार ने नाली में भरा मलबा
कार्यालय संवाददाता - टोंक
कलेक्ट्रेट रोड पर ठेकेदार द्वारा सड़कें पास स्थित नाली में मलबा भर दिए जाने से नाले में जाने वाले पानी की आवक रुक गई है। जिससे अब सड़क पर पानी भरेगा, तथा लोगों को परेशानी होगी। जानकारी के अनुसार इन दिनों कलेक्ट्रेट परिसर की दीवार का मरम्मत कार्य किया जा रहा है। मरम्मत करने वाले ठेकेदार ने दीवार का मलबा, सड़क किनारे स्थित नाली में भर दिया है। जिससे बरसात का पानी नाले में जाने का रास्ता बंद हो गया है।
अब बरसात का पानी सड़क पर भरेगा जो सड़क को क्षतिग्रस्त करेगा। नियमानुसार सीसी रोड के दोनों ओर सड़क से कम लेवल होना चाहिए। जिससे बरसात का पानी ढलक कर सड़क किनारे नाली में चला जाएं। सड़क के दोनों ओर ऊंचाई हो जाने से पानी सड़क पर ही भरा रह जाता है। इससे लोगों को
परेशानी होती है।