पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाइप लाइन में लीकेज, हजारों गैलन पानी व्यर्थ

पाइप लाइन में लीकेज, हजारों गैलन पानी व्यर्थ

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - उनियारा
कस्बे के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास करीब छह माह से पानी की पाइप लाइन लीकेज होने से नियमित दो घंटे तक हजारों गैलन पानी व्यर्थ बहता
रहता है।
करीब तीन-चार वर्ष पहले नगर पालिका ने गढ़ रोड से सरदार सॢकल तक सीसी रोड का निर्माण करवाया था। सीसी रोड के नीचे काफी साल पहले पाइप लाइन बिछा रखी है। करीब छह माह पहले इस लाईन में रिसाव हो गया। इस कारण से नियमित करीब दो घंटे तक पानी सड़क पर बहता रहता है।
इससे सीसी रोड में दरार भी आ गई है। इसके आसपास किसी के नल का कनेक्शन नहीं होने के कारण विभाग को जानकारी नहीं दी है। मगर अब तक विभाग ने सुध नहीं ली है।