पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच बाइक व एक जीप जब्त, 14 वाहनों का किया चालान

पांच बाइक व एक जीप जब्त, 14 वाहनों का किया चालान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - देवली
सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन पर पुलिस ने बुधवार को चलाए जा रहे अभियान मे 5 बाइक एवं एक जीप जब्त की । वही 14 दुपहिया एवं चोपहियां वाहनों का चालान किया है। थाना प्रभारी ओपी वर्मा ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह मे बुधवार को भी कार्यवाही की गई। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 5 बाइक एवं एक जीप को पकड़कर जब्त कर लिया है। वही अभियान के दौरान 14 दुपहिया एवं चौपहिया वाहनो का चालान भी बनाया गया। उधर हनुमान नगर पुलिस थाने के सहायक उपनिरीक्षक श्यामलाल ने बताया कि बुधवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह मे लोगो को यातायात नियमों की सीख दी गई। वही आधा दर्जन वाहनो के चालान भी बनाए गए। इसी तरह हनुमाननगर पुलिस ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत बुधवार को चार दुपहिया वाहनों के चालान काटे है। वहीं सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों के बच्चों को यातायात नियमों से अवगत भी करवाया जा रहा है।