पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हथियारों के साथ दो जने गिरफ्तार

हथियारों के साथ दो जने गिरफ्तार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवली - पुलिस ने गुरुवार सुबह पटवा बाजार से बाइक सवार दो जनों को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने हथियार सहित कई उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने आशंका जताई है कि संभवतया: आरोपी किसी अपराध को अंजाम देने के इरादे से शहर मे आए हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों का आम्र्स एक्ट मे गिरफ्तार किया है। सहायक उपनिरीक्षक गुमानसिंह ने बताया कि पटवा बाजार में बाइक पर कुराड़ थाना तालेड़ा जिला बूंदी निवासी मुकेश पुत्र गोकुल भील व हरिओम पुत्र जगदीश माली संदिग्ध नजर आए। पुलिस को देखते ही दोनों बाइक पर जहाजपुर चौराहे की ओर भागने लगे। पीछा करने पर दोनों को जगदीशधाम के समीप दबोच लिया गया। तलाशी लेते पर इनके पास धारदार कटार, लोहे के सरिए एवं विभिन्न बाइकों की चाबियां बरामद की गईं। दोनों आरोपियों को आम्र्स एक्ट मे गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आशंका जताई कि ये किसी अपराध को अंजाम देने के प्रयास में थे। शहर से कई बाइकें भी चुराई गई हैं। सोमवार को न्यायालय मे पेश कर आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने बोयडा गांव निवासी पंकज मीणा को भोमी मीणा से मारपीट करने के मामले मे गिरफ्तार किया है।