पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फोटो समाचार..

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - टोंक
बिजली निगम ने पुरानी टोंक क्षेत्र के खिड़की दरवाजा के पास शिविर का आयोजन कर लोगों को हाथोहाथ कनेक्शन दिए जाने के लिए आवेदन भरवाए। कई लोगों को हाथों कनेक्शन भी दिए। गुरुवार को उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार बिजली निगम ने पुरानी टोंक क्षेत्र में बिजली कनेक्शन के लिए शिविर का आयोजन किया। इस दौरान करीब सौ से अधिक लोगों ने हाथोहाथ आवश्यक फाइल तैयार कर नियमानुसार राशि जमा कराई। हाथोहाथ जांच पड़ताल कर कई घरों में कनेक्शन भी दिए गए। बिजली निगम के कर्मचारियों ने बताया कि शिविर में दोपहर 12 बजे तक कोई नहीं आया था। उसके बाद विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने लोगों को शिविर के बारे में जानकारी दी तथा उनको समझाया तो कनेक्शन लेने वालों का तांता लग गया। इस शिविर की सफलता को देखते हुए शुक्रवार को भी शिविर आयोजित किया जाएगा। क्षेत्र में कई घरों में कनेक्शन नहीं है। लोगों ने बताया कि बिजली निगम कार्यालय में कनेक्शन के लिए जाने पर कई कई दिन चक्कर काटने आदि की परेशानी को देखते हुए लोग कनेक्शन नहीं ले पा रहे थे। लोगों ने बताया कि इस शिविर से उनको राहत मिलेगी तथा उनके घरों में सुकून की रोशनी का संचार हो जाएगा। इस मौके पर एक्सईएन विलेंस, टोंक के एनएस गोरासिया, गजेंद्र सिंह, एईएन एमपी देवत, आरजे टाटावात, बिजली निगम थानेदार रामकिशन कविया, जेईएन आरडी मीणा, हेमंत गवाला सहित कई कर्मचारी अधिकारी मौजूद थे। इस शिविर से जहां बिजली निगम को राजस्व की प्राप्ति हुई, वहीं लोगों को भी घर बैठे कनेक्शन मिलने से राहत मिली।