पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदाता जागरूकता को लेकर प्रतियोगिता व रैलियों

मतदाता जागरूकता को लेकर प्रतियोगिता व रैलियों

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - टोंक
डॉ. अंबेडकर बी.एड कॉलेज में महाविद्यालय स्तर पर निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में सेंट सोल्जर बी.एड. कॉलेज, सेंट सोल्जर महाविद्यालय, अंबेडकर महाविद्यालय व अंबेडकर बी.एड. कॉलेज के छात्रों ने भाग लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में डॉ. अंबेडकर टी.टी. कॉलेज का छात्र दानिश अहमद प्रथम, सेंट सोल्जर महिला महाविद्यालय की छात्रा रेखा शर्मा व डॉ. अंबेडकर टी.टी. कॉलेज की छात्रा सायरा बानो संयुक्त रूप से द्वितीय रहीं।
डॉ. अंबेडकर महाविद्यालय की छात्रा ज्योति पहाडिय़ा तृतीय व डॉ. अंबेडकर टी.टी. कॉलेज के छात्र लखन कुमार महावर संयुक्त रूप से तृतीय, निबंध लेखन प्रतियोगिता में सेंट सोल्जर महिला महाविद्यालय की छात्रा रेखा शर्मा प्रथम, डॉ. अंबेडकर टी.टी. कॉलेज के रामजस गुर्जर व सेंट सोल्जर स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र दीनदयाल शर्मा संयुक्त रूप से द्वितीय, डॉ. अंबेडकर टी.टी. कॉलेज के छात्र शिमला गुर्जर व सेंट सोल्जर महिला महाविद्यालय की छात्रा जयश्री ग्वालानी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रही। इस अवसर पर अंबेडकर कॉलेज के निदेशक सुनिल बंसल, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी ((माध्यमिक)) मोहन सिंह सोलंकी, कॉलेज प्राचार्य डॉ आर.के. शर्मा आदि मौजूद थे।
वाद-विवाद में सरताज तथा भाषण में सरिता गुर्जर व लोशनी प्रथम :सेंट सोल्जर महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाषण व वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में सरताज अंसारी प्रथम, जयश्री ग्वालानी द्वितीय, नबील खान व सबिहा जलील संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में सरिता गुर्जर व लोशनी वशिष्ठ ने संयुक्त रूप से प्रथम, चंद्रप्रिया ने द्वितीय तथा अलमान खान, शैलजा शर्मा, श्याम बिहारी, मोनिका शर्मा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में एसडीएम हिम्मत सिंह ने चुनाव प्रक्रिया में सभी वर्गों की भागीदारी कैसे सुनिश्चित की जाए विषय पर अपने विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला अधिकारी हिम्मत सिंह, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पानमल पहाडिय़ा, भगवान सहाय बैरवा, राजकीय कन्या महाविद्यालय के एस.एन. खींची, सेंट सोल्जर कॉलेज निदेशक बाबूलाल शर्मा, डॉ. साधना सिंह, डॉ. अलका सक्सैना आदि मौजूद थे।
लोगों को किया प्रेरित : उनियारा - राजकीय सरदार उच्च माध्यमिक विद्यालय उनियारा के छात्र-छात्राओं ने कस्बे के मुख्यमार्गों पर मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली को प्राचार्य राजेंद्र पाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गुरुवार को विद्यालय परिसर से छात्र-छात्राओं ने रैली शुरू की जो न्यायालय उनियारा, पुलिस थाना, सरदार सर्किल, ककोड़ गेट, न्यूमार्केट, सदर बाजार, कटला गेट, नई सब्जी मंडी, सवाईमाधोपुर होते हुए वापस विद्यालय परिसर में पहुंची। अध्यापक निर्मल सौगाणी, अशोक जैन ने सभी वर्ग के लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। रैली में छात्र-छात्राएं हाथों में मतदाता जागरूकता के बैनर व तख्तियां साथ लेकर चल रहे थे एवं छात्र-छात्राएं रैली में नारे लगाते हुए चल रहे थे।