पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चालक परिचालक का स्वागत

चालक-परिचालक का स्वागत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बनेठा
उपतहसील मुख्यालय पर दुबारा बस सेवा शुरू होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चालक परिचालक का साफा बंधवा कर स्वागत किया। टोंक आगार की टोंक सवाईमाधोपुर वाया बंमोर बनेठा मार्ग पर बस संचालित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चालक परिचालक को माला पहना कर साफा बंधवाया व मिठाई खिलाई। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी रतन लाल सेन, हंसराज धाबाई, राजाराम चोपड़ा, फुंदी लाल पटेल, भाजपा इकाई अध्यक्ष गोपाल जादम, भाजयुमो अध्यक्ष नरेंद्र कुमार सैनी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। भाजपा नेता हंसराज धाबाई ने बताया कि टोंक आगार की यह बस रोजाना शाम 4 बजे टोंक से रवाना हो कर पौने पांच बजे बनेठा व छह बजे अलीगढ, रात 7 बजे सवाईमाधोपुर पहुंचेगी। बस का रात्रि विश्राम सवाई माधोपुर में होगा। दूसरे दिन यह बस सुबह 7.30 बजे सवाई माधोपुर से रवाना हो कर 8.30 बजे अलीगढ, 9.30 बजे बनेठा व 11 बजे टोंक पहुंचेगी। रोडवेज बस के इस रूट पर संचालित होने से सुरेली, करोद, चितानी सहित एक दर्जन गांवों के लोगों को यातायात के साधन उपलब्ध होगे।
फिर बस सेवा शुरू
बंमोर - क्षेत्र में टोंक से बंमोर वाया बनेठा तक बंद पड़ी हुई रोडवेज बस सेवा दोबारा शुरू हो गई। रोडवेज बस के दुबारा चालू हो जाने से लोगों में खुशी है। क्षेत्र के करीब दर्जन भर गांवों के लोगों को यात्रा करने के लिए अवैध वाहनों का सहारा लेना पड़ता था। अब रोडवेज बस चल जाने से लोगों को अवैध वाहनों से यात्रा नहीं करनी पड़ेगी।
रोडवेज बस संचालित करें
निवाई - गांव रजवास निवासी प्रेमप्रकाश शर्मा ने टोंक आगार प्रबंधक को पत्र भेजकर निवाई से डिग्गी वाया रजवास होते हुए रोडवेज बस संचालित करने की मांग की है। शर्मा ने बताया कि निवाई से डिग्गी के लिए वाया रजवास होते हुए रोडवेज बस का संचालन होने से बरथल, रजवास, बगड़ी, गुढ़ा आनंदपुरा सहित कई गांवों के लोगों को फायदा होगा। उन्होंने बताया कि आसपास के गांवों से प्रतिदिन उपखंड मुख्यालय में मजदूरी करने के लिए मजदूर तथा शिक्षक के लिए विद्यार्थी, किसान तथा व्यवसायी अपने कार्यों के लिए जाते है। बस का संचालन नहीं होने से सभी अवैध वाहनों में कष्टप्रद यात्रा करनी पड़ती है। उन्होंने बताया कि इस मार्ग से पूर्व में बस सेवा का संचालन होता था। लेकिन कुछ समय पूर्व आगार द्वारा बस का संचालन बंद कर दिया गया।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस आज ((मोर)) - विधानसभा मालपुरा-टोडारायसिंह क्षेत्र के सभी गांवों में शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर बूथ लेवल अधिकारी अपने अपने बूथ पर मतदाता सूची में १८ वर्ष के
नाम जोड़े गए नए मतदाताओं का सम्मान करेंगे।