प्रथम चरण में आवास योजनाओं पर अमल शुरू
देवली - ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज विभाग की 60 दिवसीय कार्ययोजना दो चरणों मे पंचायत समिति क्षेत्र में शुरू हो गई। कार्ययोजना में द्वितीय वर्ष 2013-14 के मुख्य मंत्री ग्रामीण बीपीएल आवास एवं इंद्रा आवास योजना के आवंटित लक्ष्यों की वकाया स्वीकृतियों तथा पिछले दो वर्षा में निर्मित आवासों को भौतिक निरीक्षण कर किस्तों के प्रपत्र तैयार का कार्य किया जा रहा है। देवली पंचायत समिति मे 60 दिवसीय कार्ययोजना अभियान को दो चरणों मे बांटा गया है। प्रथम चरण 23 से 25 जनवरी तक तथा द्वितीय चरण 10 से 13 फरवरी तक चलाया जाएगा। विशेष अभियान के लिए पंचायत समिति से अभियंताओं को लगाकर ग्राम पंचायतें आवंटित कर दी गई है। सहायक अभियंता देवकिशन नागर को प्रथम व द्वितीय चरण मे क्रमश: डाबर कलां, मालेडा, थांवला, नासिरदा, हिसाम पुर, बीसलपुर, बीजवाड़ व कासीर, कनिष्ठ अभियंता संजय मोदी देवड़ावास, गैरोली, धुवां कलां, बालुन्दा, चांदसिंहपुरा, आवां, बडोली व देवली गांव, कनिष्ठ तकनीकी सहायक को चांदली, पनवाड़, सांवतगढ़, संथली, पोल्याड़ा, बंथली, जूनिया, गांवड़ी व राजमहल मे कार्ययोजना पर कार्य करेंगे।
कनिष्ठ तकनीकी सहायक रामकिशन यादव राजकोट, सीतापुरा, टोडा का गोठड़ा, ख्वासपुरा, कनवाड़ा, नगरफोर्ट व गुराई पंचायत तथा ओमप्रकाश वर्मा कनिष्ठ तकनीकी सहायक रामसागर, घाड़, चारनेट, टोकरावास, चंदवाड़, दुनी व निवारिया पंचायतों मे आवास योजनाओं से जुड़े आवेदन एवं वकाया किश्तों के भुगतान तथा भौतिक निरीक्षण का कार्य किया जाएगा। कार्ययोजना की प्रथम चरण मे आवासों का निरीक्षण द्वितीय व तृतीय किश्त के लिए प्रपत्र भरना एवं नवीन आवासों की स्वीकृति के लिए प्रपत्र तैयार करना भौतिक सत्यापन अनुसार प्रमाणीकरण रिपोर्ट देना, आवेदन पत्रों को जिला परिषद भेजना तथा जिला परिषद स्तर पर द्वितीय व तृतीय किश्त का हस्तांतरण करना व नवीन प्रस्तावों की स्वीकृति करना शामिल है। द्वितीय चरण मे प्रथम चरण मे संपादित कार्य की समीक्षा एवं अभियान के द्वितीय चरण के लिए नवीन लक्ष्य निर्धारण करना शामिल है। देवली पंचायत समिति अन्तर्गत विशेष अभियान के प्रथम चरण मे 23 जनवरी को एवं द्वितीय चरण 10 व 11 फरवरी को डाबर कलां, मालेडा, थांवला, नासिरदा, देवड़ावास, गैरोली, धुवां कलां, चांदली, पनवाड़, सांवतगढ़, राजकोट, सीतापुरा, टोडा को गोठड़ा, रामसागर, घाड़, चारनेट पंचायत मे, 24 जनवरी व 12 फरवरी को हिसाम पुर, बीसलपुर, बीजवाड़, बालुन्दा, चांदसिंहपुरा, आवां, बडोली, संथली, पोल्याड़ा, बंथली, जूनिया, ख्वासपुरा, कनवाड़ा, टोकरावास व चंदवाड़ पंचायत तथा 25 जनवरी व 13 फरवरी को कासीर, देवली गांव, गांवडी, राजमहल, नगरफोर्ट, गुराई, दुनी, व निवारिया पंचायत मे कार्ययोजना पर कार्य होगा।