- Hindi News
- उनियारा के महाविद्यालय में छात्रों ने किया हंगामा
उनियारा के महाविद्यालय में छात्रों ने किया हंगामा
उनियारा - राजकीय महाविद्यालय उनियारा में एक व्याख्याता द्वारा एक छात्र को प्रयोगशाला की फाइल जमा कराने को मारपीट करने पर छात्रों ने हंगामा खड़ा कर दिया । जिसके बाद आक्रोशित छात्रों ने प्राचार्या डॉ. मधुलिका सक्सेना से रूबरू होकर समस्या बताई। महाविद्यालय के कई छात्रों ने बताया कि भूगोल विषय के प्रैक्टिकल होने के कारण छात्र-छात्राओं को फाइल बनानी पड़ती हैं,जिसमें प्रैक्टिकल का रिकॉर्ड बनाने के बाद व्याख्याता से जांच करवाकर जमा करवानी पड़ती है। मगर भूगोल विषय के व्याख्याता रामलाल मीणा पर छात्रों ने आरोप लगाते हुए बताया कि जिन छात्रों की प्रैक्टिकल की फाइल छोटी हैं तो उनको बडी फाइल बनाने एवं जिन छात्रों की फाइल बडी हैं तो उनको छोटी फाइल बनाने को कहते हुए भलाबुरा कहते हैं्रयदि छात्रों ने कभी इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट करता हैं तथा अपने चेहते छात्रों को कुछ नहीं करता है। इसी कारण शुक्रवार को भी जब प्रथम वर्ष का छात्र बलराम मीणा फाइल जमा कराने गया तो फाइल जल्दी जमा करने को लेकर मारपीट कर दी। जिसके बाद वहां पर खड़े छात्रों ने हंगामा खड़ा दिया एवं उक्त व्याख्याता की छात्र बलराम मीणा ने रोते हुए प्राचार्या डॉ.सक्सेना से की। जिसके बाद प्राचार्या मधुलिका सक्सेना ने तुरंत व्याख्याता रामलाल मीणा को बुलाकर छात्रों के हित में कार्य शांति से करने के निर्देश दिए । भूगोल विषय के व्याख्याता रामलाल मीणा का कहना हैं कि प्रथम, द्वितीय, तृतीय वर्ष के करीब एक हजार छात्र-छात्राओं की प्रैक्टिकल की फाइल चेक कर जमा करनी हैं, मगर छात्रों को अनुशासन में खड़े रहने को कहते हैं तो वह अधिक बोलने लगते हैं तो उनको डांट कर चुप रहने को कहते हैं । मगर छात्रों ने जो मारपीट करने का आरोप लगाया हैं,वह निराधार हैं। इस बारे में राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ.मधुलिका सक्सेना का कहना हैं कि छात्रों ने इससे पूर्व कभी शिकायत नहीं की,ना ही उन्होंने अपनी समस्या बताई हैं । मगर अब जानकारी में आया हैं,जिस पर व्याख्याता रामलाल मीणा को निर्देश दे दिए गए हैं कि सभी छात्र-छात्राओं की बातों को शांति से सुनकर उनके हित में कार्य करें ।
क्चक्चक्च