पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले का दूसरा 220 केवी बिजली स्टेशन टोंक में बनेगाकरोड़ों रुपए होंगे खर्च, पीपलू में बनेगा 132 केवी स

जिले का दूसरा 220 केवी बिजली स्टेशन टोंक में बनेगाकरोड़ों रुपए होंगे खर्च, पीपलू में बनेगा 132 केवी स्टेशन, जमीन आंवटन की प्रक्रिया पूर्ण, 40 किमी लाइन खींची जाएगी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विनोद शर्मा - दूनी
जिले के बिजली तंत्र को मजबूत करने के साथ ही 132 बिजली सब स्टेशनों का भार कम करने, उपभोक्ताओं को 24 घंटे उच्च गुणवत्ता की बिजली आपूर्ति करवाने को लेकर चिंरौज ((टोंक)) में प्रसारण निगम की ओर 220 केवी बिजली स्टेशन व पीपलू में 132 केवी बिजली स्टेशन बनाया जाएगा। इन पर करोड़ों रुपए खर्च किया जाएगा। टोंक जिले का दूनी के बाद सबसे बड़ा बिजली स्टेशन होगा। जिले के बिजली तंत्र को मजबूत बनाने के लिए 132 बिजली स्टेशनों का भार कम करने, ग्रामीणों, किसानों, लघु उद्योगों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति करवाने को लेकर कोटा-जयपुर के बीच टोंक जिले में दूनी के बाद प्रसारण निगम की ओर से 220 केवी बिजली स्टेशन चिंरौज के पास बनाया जाएगा। इस पर 25 करोड़ रुपए की लागत आएगी। 220 केवी बिजली स्टेशन के लिए जमीन आंवटन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। इसी प्रकार पीपलू के पास प्रसारण निगम का 132 केवी बिजली स्टेशन बनाया जाएगा। इस पर करीब 15 करोड़
रुपए खर्च होगा।