- Hindi News
- बिजली निगम ने दूसरे दिन ८५ नए कनेक्शन दिए
बिजली निगम ने दूसरे दिन ८५ नए कनेक्शन दिए
टोंक - बिजली निगम की ओर से पुरानी टोंक खिड़की दरवाजा में आयोजित दो दिवसीय शिविर में शुक्रवार को 85 लोगों ने नए कनेक्शन के लिए आवेदन किए। दो दिवसीय शिविर के दौरान 195 लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किए। सहायक अभियंता एमपी देवत ने बताया कि शिविर में उपभोक्ताओं के घरों पर कनेक्शन हाथोहाथ किए गए। कुछ पत्रावलियों में लाइन भी खिंचवाकर कनेक्शन किए जाएंगे। इसके लिए कार्य शुरू कर दिया गया है। शिविर में अधिशासी अभियंता ((विजिलेंस)) टोंक एनएस गोरासिया, राजेंद्र सिंह व हेमंत ग्वाला भी मौजूद रहे।
अच्छी खबर
करोड़ों रुपए होंगे खर्च, जमीन आबंटन की प्रक्रिया पूर्ण, चालीस किमी लाइन खींची जाएगी, उपभोक्ताओं को 24 घंटे पावर सप्लाई की दिशा में कदम