विकास के लिए जायजा
टोंक - राजस्थान अरबन इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट प्रोग्राम की टीम ने टोंक शहर का अवलोकन कर विकास कार्यों के लिए स्थिति देखी। टीम ने शुक्रवार को सीवरेज और वाटर सप्लाई के प्रोजेक्ट को लेकर निरीक्षण किया। उन्होंने एसटीपी प्लांट की जगह सोरण में देखी। इसके अलावा वाटर सप्लाई के लिए धोलाखेडा सीडब्लूआर स्थल का अवलोकन किया। इस मौके पर प्रोजेक्ट डाइरेक्टर डा. पृथ्वीराज, मनोज शर्मा, कलेक्टर डा. टीना कुमार, एडीएम बीएल रमण, एक्सईएन अनिल गालव सहित नगर परिषद के दिनेश गोयल, जलदाय विभाग के रामनिवास मीणा आदि मौजूद थे। आरयूआईडीपी के तहत शहर के विकास के लिए गत वर्ष सर्वे आदि का कार्य हो चुका है। उसके बाद इस टीम ने निरीक्षण कर आवश्यक प्रक्रिया शुरू किए जाने के लिए शुक्रवार को दौरा किया।