शिक्षा मंत्री का पूतला फू ंका
कार्यालय संवाददाता - टोंक
राजस्थान विद्यार्थी मित्र शिक्षक संघ ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया तथा शिक्षा मंत्री का घंटाघर पर पुतला फूंका। प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी मित्रों ने इस मौके पर शिक्षा मंत्री के साथ ही मुख्यमंत्री के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। साथ ही मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर वादा पूरा करने पर जोर दिया। विद्यार्थी मित्रों ने बताया कि वर्तमान मुख्यमंत्री ने सुराज संकल्प घोषणा पत्र में जो वादे किए थे। उसे लागू नहीं कर रही है।
उन्होंने बताया कि पांच दिन में विद्यार्थी मित्रों को नियमित किए जाने का वादा पूरा नहीं किए जाने पर विद्यार्थी मित्र आंदोलन को उतारु होंगे। उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री का पुतला फूंककर उन्होंने सांकेतिक विरोध दर्ज कराया है। नियमित नहीं किया गया तो पूरे राज्य में विद्यार्थी मित्र सड़कों पर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। अनिल मिश्रा, विष्णु कांत, हनुमान मीणा, दुर्गेश कुमार प्रजापत, अनूप साहू, भंवरलाल, मुकेश गुर्जर सहित कई विद्यार्थी मित्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। उसके बाद मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा।
निराकरण समिति की बैठक ((टोंक)) - उपखंड स्तरीय जन अभाव अभियोग निराकरण समिति की बैठक हुई। इसमें कई लंबित मामलों को लेकर दिशा निर्देश दिए गए तथा प्रभावी कार्रवाई किए जाने पर बल दिया गया। एसडीएम हिम्मत सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई।