- Hindi News
- बनास नदी के निरीक्षण में मिलीं कई अनियमितताएं
बनास नदी के निरीक्षण में मिलीं कई अनियमितताएं
टोंक - टोंक विधायक अजीत सिंह मेहता ने बनास नदी के मोलाईपुरा क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। बजरी के ओवरलोड वाहन भरे जाते मिले। चौकी पर कोई नहीं मिला। कई जगहों पर नियमों के विपरीत तीन मीटर से अधिक बजरी का दोहन भी पाया गया। अवैध रूप से मशीनों से खनन होने सहित पानी के स्रोतों की असुरक्षा की स्थिति नजर आई। विधायक ने नाराजगी जताते हुए अवैध खनन रोकने व पेयजल स्रोतों की सुरक्षा को लेकर सख्ती से कदम उठाने पर बल दिया। बाद में एसडीएम हिम्मत सिंह, तहसीलदार दौलत सिंह राठौड़, सहायक अभियंता खनिज मनोज शर्मा, सदर थानाधिकारी नवाब खां आदि मौके पर पहुंचे। विधायक ने उन्हें बनास नदी की स्थिति से अवगत कराया। एसडीएम ने बताया कि विधायक के कहने पर अवैध खनन को चिंहित करवाया जा रहा है। सहायक अभियंता ने कहा कि चौकी का गार्ड उस समय गश्त में था।