पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सात पंचायतों में सात मीटर चौड़ी होंगी सड़कें

सात पंचायतों में सात मीटर चौड़ी होंगी सड़कें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विनोद शर्मा - टोंक
जिले के प्रत्येक ब्लाक में एक बड़ी ग्राम पंचायत मे गौरव पथ बनेगा। इसमें 5367.11 लाख रुपए खर्च होंगे। पूरे जिले में इसके तहत 58.60 किलोमीटर सड़क का निर्माण हो सकेगा। इन ग्राम पंचायतों को गौरव पथ के माध्यम से पंचायत समिति मुख्यालय से जोडऩा है। गौरव पथ के तहत जिले की सात बडी ग्राम पंचायतों की सड़क अब 7 मीटर चौड़ी हो सकेगी। मुख्यमंत्री के साठ दिवसीय कार्य योजना मे जिले के सभी उपखंड मुख्यालय की सात बड़ी ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा प्रत्येक ब्लाक में एक बड़े गांव की ग्राम पंचायत को गौरव पथ से पंचायत समिति हैडक्वार्टर से जोडऩा है। जिले में टोडारायसिंह ब्लाक में भांसू से टोडारायसिंह तक 6 किमी, देवली ब्लाक में सरोली से दूनी 4.50 किमी, टोंक ब्लाक में पीपलू से नाथड़ी 5 किमी तथा उनियारा ब्लाक में उनियारा से बनेठा 15 किमी, तथा निवाई में झिलाय में बौंली-निवाई मार्ग 7 किमी को गौरव पथ से जोड़ा जाएगा। मालपुरा में पचेवर 22.20 किमी सड़क बनाई जायेगी। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मेघराज मीणा का कहना है कि इस सड़क निर्माण के बाद ग्रामीणों को राहत मिलेगी। प्रस्ताव बनाकर उच्चाधिकारियों को प्रस्तुत की जा चुकी है। सड़क की चौड़ाई सात मीटर होगी। वर्तमान में यह सड़कें तीन और पांच मीटर चौड़ी है जो सात मीटर होने से सुविधा हो सकेगी। मालपुरा में डिग्गी में पूर्व 14मीटर चौड़ी सड़क व लावा सात मीटर चौड़ी सड़क से जुड़ा हुआ है ।