मतीन उल्लाह व अनिल को इंस्पायर अवार्ड
टोंक - विवेकानंद पब्लिक सीनियर सैकंडरी स्कूल के छात्र मतीन उल्लाह को इंस्पायर अवार्ड दिया गया है। प्रधानाचार्य पंकज कुमार शर्मा ने आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मतीन उल्लाह को शिक्षण सत्र 2012-13 में विज्ञान एवं गणित विषय में 94 प्रतिशत अंक अर्जित करने पर भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से शिक्षा विभाग माध्यमिक ने पांच हजार रुपए का चेक दिया।
मालपुरा - विज्ञान एवं प्रौद्योगिक विभाग नई दिल्ली की ओर से संचालित इंस्पायर अवार्ड योजना के अंतर्गत तिलक ज्ञानपीठ उप्रावि के कक्षा आठ के छात्र अनिल मीणा द्वारा प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने पर उसे इंस्पायर अवार्ड प्रदान किया गया । उसे 5000 हजार रुपए की राशि का चेक अभिभाषक संघ अध्यक्ष पार्षद पुरुषोत्तम सैनी ने प्रदान किया।