पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देवली में संकल्प सिंहल डांस प्रतियोगिता में प्रथम

देवली में संकल्प सिंहल डांस प्रतियोगिता में प्रथम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवली - रेज डांस ग्रुप के तत्वावधान में आयोजित जस्ट डांस के फाइनल कार्यक्रम में संकल्प सिंहल ने पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में दो प्रतियोगी गायत्री शर्मा एवं शिवा दूसरे स्थान पर रहे व आयुष लक्षकार एवं सवाई माधोपुर से आये यश जैन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
रेज डांस ग्रुप के निदेशक राज सिंह एवं सुमेर सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 12 प्रतियोगी फाइनल राउण्ड में थे एवं 9 प्रतियोगी को स्टैण्ड बाई रखा गया था जिसमें तीन प्रतियोगी का चयन किया गया। सायं 7 बजे से रात्रि ग्यारह बजे तक चले कार्यक्रम में शेष 15 प्रतियोगियों के बीच फाइनल प्रतिस्पर्धा हुई, जिसमें सभी 15 प्रतियोगियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में शंकर कनौजिया
जयपुर, आर्यन जयपुर व कोटा से आर. जे. सिंह जज रहे जिन्होंने विजेताओं की घोषणा।
कार्यक्रम के प्रायोजक राजस्थान मोटर्स की ओर से प्रथम विजेता को इक्यावन सौ रुपए, द्वितीय विजेता को इक्कीस सौ रुपए व तृतीय विजेता को ग्यारह सौ रुपए की नकद राशि के पुरस्कार की घोषणा की गई एवं मुख्य अतिथि डॉ. गुरुमीत सेठी ने भी ग्रुप को ग्यारह हजार रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की।