पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लापरवाही से ऑपरेशन डॉक्टर दंपती पर केस

लापरवाही से ऑपरेशन डॉक्टर दंपती पर केस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - देवली
साढ़े चार माह पूर्व शहर के एक निजी चिकित्सालय में डिलीवरी के लिए भर्ती महिला का लापरवाही से ऑपरेशन करने से अब तक उस महिला का रक्तस्राव नहीं रुका है। अस्थिर हालत में महिला का उपचार अभी भी एसएमएस चिकित्सालय जयपुर में चल रहा है। इस मामले में पीडि़त महिला के पति ने स्थानीय न्यायालय में चिकित्सक दंपती के खिलाफ इस्तगासा पेश किया है। न्यायालय आदेश के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देवली गांव निवासी मनोज पुत्र राजपाल रैगर ने दर्ज किए इस्तगासे में बताया कि उसकी पत्नी आशा का गर्भवती होने के बाद से ट्रोमा चिकित्सालय में उपचार चल रहा था।
समय-समय पर की गई जांच में जच्चा एवं गर्भस्थ शिशु सही बताया गया। 7 सितंबर 13 की मध्य रात में प्रसव पीड़ा होने पर पत्नी को ट्रोमा हॉस्पिटल लेकर आए। मगर चिकित्सक नहीं मिलने पर उसे स्थानीय दयाल हॉस्पिटल ले गए। यहां चिकित्सकों ने जच्चा के गर्भस्थ शिशु को तिरछा होना बताकर ऑपरेशन के नाम पर उससे कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिए । ऑपरेशन होने पर पुत्र जन्मा, लेकिन पत्नी आशा के रक्तस्राव शुरू हो गया। इस पर चिकित्सक दंपती ने कोई ध्यान नहीं देकर बतौर शुल्क करीब 40 हजार ले लिए। जब उसकी पत्नी की हालत होने पर इस बारे में जब डॉक्टर से पूछा गया तो उसने खून की कमी बताई। उसे कोटा ले जाने की सलाह दी गई।
कोटा जेके लोन हॉस्पिटल में भर्ती करवाकर जांच कराई तो चिकित्सकों ने एक किडनी खराब होना बताया और वहां से भी एमबीएस हॉस्पिटल में रेफर कर दिया। 9 सितंबर को कोटा से भी एसएमएस हॉस्पिटल
जयपुर भेज दिया। वहां पर जांच में पत्नी को पीलिया रोग से पीडि़त बताया गया। करीब साढ़े चार महीने से चल रहे उपचार के बाद भी रक्तस्राव नहीं रुकने से पत्नी आशा की हालत अस्थिर बनी हुई है। न्यायालय आदेश पर पुलिस ने दयाल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. आनंद प्रकाश एवं डॉ. सरिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।