पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिस्ट्रीशीटर सहित दो रिमांड पर

हिस्ट्रीशीटर सहित दो रिमांड पर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - महवा
बुधवार को गिरफ्तार किए हिस्ट्रीशीटर सहित दो जनों को न्यायालय ने एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए। थाना प्रभारी ने बताया कि बुधवार को घंटों पीछा करने के बाद गिरफ्तार किए हिस्ट्रीशीटर केशया उर्फ केशराम मीना निवासी साधपुरा थाना टोडाभीम व देवेन्द्र मीना नयागांव को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दोनों आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए। गौरतलब है कि केशया पर विभिन्न जिलों के थानों में 60 से अधिक मामले दर्ज है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर सहित दो आरोपियों को घंटों पीछा करने के बाद दुल्हापुरा में साठ लीटर हथकढ़ सहित गिरफ्तार कर बोलेरो जब्त की थी।
जुआ खेलते 9 को पकड़ा
महवा - पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कस्बे में अलग-अलग जगह से छापामार कार्रवाई कर जुआ खेलते 9 जनों को गिरफ्तार कर उनसे ताश व 1970 रुपए बरामद किए है। थाना प्रभारी मनोहरलाल मीना ने बताया कि अपराधों की रोकथाम के लिए गठित पुलिस ने भरतपुर रोड, रामबाबू की बगीची से जुआ खेलते भजन पुत्र देव शर्मा, प्रेमप्रकाश पुत्र भागमल, नारायण पुत्र रामप्रसाद, संतोष पुत्र धर्मसिंह, बनै सिंह पुत्र किरोड़ीलाल, राजेश पुत्र जगदीश को गिरफ्तार कर उनके पास से 1200 रुपए व ताश बरामद की।
वहीं ठेकड़ा से जुआ खेलते मुरारी, जीतेंद्र सहित तीन जनों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है। उनसे 750 रुपए बरामद किए है। थानाधिकारी ने बताया कि कस्बे में बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए पुलिस ने पूरी तरह से कमर कस रखी है।