घर के अंदर खड़ा ट्रैक्टर ले गए
महवा - मंडावर रोड पीली कोठी के पास एक मकान से बुधवार रात चोर ट्रैक्टर चुरा ले गए। पुलिस के अनुसार बजरंग सिंह पुत्र रामकिशन योगी निवासी दुल्हापुरा ने मामला दर्ज कराया कि उसका ट्रैक्टर महेंद्रा डीआई युवराज उसके पीली कोठी मकान के अंदर खड़ा था। जहां बुधवार को चोर उसे चुरा ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। इधर, थानाधिकारी मनोहरलाल मीना के नेतृत्व में ट्रैक्टर चोरों की तलाश में टीम भरतपुर व अलवर जिले के लिए रवाना हुई है।
स्कूल से बैटरी व यूपीएस चोरी
सैंथल - थाना इलाके के ग्राम धर्मपुरा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय से चोर ताला तोड़कर सामान ले गए। इस संबंध में प्रधानाध्यापक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रधानाध्यापक सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि कमरों के ताले तोड़कर चोर 3 सोलर बैटरी, 1 यूपीएस व पुस्तकें ले गए। स्कूल से पहले भी कम्प्यूटर, पोषाहार चोरी हो चुका है। स्कूल में चोरी की वारदात पर ग्रामीणों ने रोष जताया।